भाजपा ने निकली तिरंगा यात्रा रैली, दिखाई देश भक्ति का जज्बा

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोटर साइकिल रैली कर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचों बीच तिरंगा यात्रा निकाल कर जन मानस में राष्ट्रवाद की भावना संचार करने का प्रयत्न किया केंद्रीय राज्य मंत्री, जिले के विधायकों और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, बाइक रैली की शक्ल में दयालबंद के जगमल चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो गांधी चौक हटरी चौक जवाली नाला होते हुए सीटी कोतवाली चौक,गोल बाजार से सदर बाजार, देवकीनंदन दीक्षित चौक से होकर यात्रा का नेहरू चौक में समापन किया गया तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह से हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते हुए दिखे यात्रा की भव्यता का आकलन कर वे स्वयंमेव रोमांचित हो गए और देश भक्ति के नारों से नगर के चौक चौराहों को गुंजायमान कर दिया
तिरंगा यात्रा जिन जिन स्थानों से गुजरी वहां का पूरा वातावरण तिरंगामय देखने को मिला केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला स्वयं बाइक चला कर यात्रा का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,  महापौर पूजा विधानी और भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे ने भी रैली का मोर्चा सम्हाला  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल दीपक सिंह महामंत्री यश मनहर जनक देवांगन सहित प्रदेश और जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी जिले अंतर्गत आने वाले मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारी युवामोर्चा,महिला मोर्चा व विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर अपना योगदान दिया
*तिरंगा राष्ट्रीय एकता अखंडता का प्रतीक,इसी में है हमारी शान-तोखन साहू*
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि तिरंगा यात्रा का अभिप्राय देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करना है तिरंगा हमारी आन बान और शान है तिरंगा के सम्मान के खातिर हमारा जीवन समर्पित है
*सशक्त नेतृत्व की निर्णय क्षमता से देश में उसाह का वातावरण-धरमलाल कौशिक*
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने तिरंगा यात्रा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश के लोग उत्साह से भरे हुए हैं भारत की सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का जिस प्रकार से प्रतिकार किया है, पूरे दुनिया में ।भारत की चर्चा हो रही है। तेजी से उभरते हुए इस नए भारत ने सम्पूर्ण विश्व को अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है।
*विभाजन विभीषिका की याद में भाजपा निकालेगी मौन जुलूस*
वि।भाजन में हुए विभीषिकाओं को याद करने के लिहाज से कल 14 अगस्त की शाम 3.00 बजे भारतीय जनता पार्टी एक गोष्ठी का आयोजन कर मौन जुलूस निकालेगी। भाजपा ने विभाजन वक्त हुए प्रतिकूल परिणामों पर देवकीनंदन दीक्षित सभागार में एक परिचर्चा कार्यक्रम करेगी जिसे मुख्य वक्ता  डिप्टी सीएम अरुण साव संबोधित करेंगे इसमें जिले के सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव  ने स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर मांगा एंबुलेंस , मंत्री ने दी स्वीकृति

Thu Aug 14 , 2025
बिलासपुर । कोटा जीवन दीप समिति की बैठक में समिति द्वारा केंदा क्षेत्र में एम्बुलेंस की कमी होने से क्षेत्रवासियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाने की समस्या बताई गई,जिस पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा बैठक में ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से फोन कर […]

You May Like

Breaking News