कान्यकुब्ज समाज के नए भवन का भूमिपूजन, विधायक निधि से होगा निर्माण – अमर अग्रवाल

बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति, बिलासपुर द्वारा आयोजित भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए निर्माण कार्य के लिए अपनी मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

खरपगंज में स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी शुक्ला जी द्वारा समाजहित में दान की गई भूमि पर बनने वाले इस भवन का निर्माण विधायक अमर अग्रवाल की विधायक निधि से किया जाएगा। यह भवन समाज के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

 

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि समाजहित में किया गया यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे सामुदायिक भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों के सशक्त केंद्र बनते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन समाज के विकास और संगठन को नई दिशा देगा।

 

समारोह में उपस्थित समाजजनों ने विधायक अमर अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया कि समाज के लंबे समय से प्रतीक्षित इस भवन का निर्माण विधायक निधि से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमर अग्रवाल सदैव समाज के सुख-दुःख में सहभागी रहे हैं तथा बिलासपुर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से निरंतर सहयोग प्रदान करते रहे हैं। समाजजनों ने इस सहयोग को समाज के प्रति उनके आत्मीय जुड़ाव और सेवा भावना का प्रतीक बताया।

 

अंत में श्री अमर अग्रवाल ने नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों को इस पुनीत पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भवन निर्माण के शीघ्र एवं सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना की।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंगेली एवं पथरिया में नव-मनोनीत एल्डरमेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ , केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने दिलाई शपथ, कहा— सशक्त नगर निकाय ही विकसित भारत की मजबूत नींव

Sun Jul 26 , 2026
मुंगेली/पथरिया ।भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने शनिवार को मुंगेली जिले के नगर पालिका परिषद मुंगेली एवं नगर पंचायत पथरिया में आयोजित नव-मनोनीत एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News