राज्य सरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहल का इंतजार ना करें और रनवे विस्तार तथा एटीसी टावर के लिए लंबित 103 करोड रुपए के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दे 

बिलासपुर में हवाई सुविधा के विस्तार में छोटा रनवे सबसे बड़ी बाधा

बिलासपुर 14 नवंबर हवाई सुविधा जनसंख्या समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए ए आई) के द्वारा बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के प्रबंधन ऑपरेशन और विकास के जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव पर उनकी पहल या जवाब का इंतजार ना करें और करीब चार महीने से लंबित रनवे विस्तार के 63 करोड़ के प्रस्ताव और एटीसी टावर के 40 करोड़ के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दे। गौरतलब है कि लगभग 1 साल से ए ए आई इस प्रस्ताव पर कोई ठोस पहेलियां जवाब नहीं दे रही है और इस कारण छत्तीसगढ़ सरकार में भी पिछले चार महीने से रनवे विस्तार और एटीसी टावर के लिए राशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव को पेंडिंग कर दिया है। 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि एक बार राशि स्वीकृत कर रनवे विस्तार और एटीसी टावर के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति होने पर ही उससे संबंधित सभी प्राथमिक कारवाइयां आगे बढ़ेंगे और टेंडर आदि की प्रक्रिया चलेगी । समिति ने कहा कि इस काम में लगभग तीन से चार माह का समय लगेगा और अगर इस बीच ए ए आई स्वयं पैसा लगाने तैयार हो जाती है तो राज्य सरकार अपनी धनराशि रोक सकती है परंतु आज उसे प्रशासकीय रूप से स्वीकृत न कर काम को अनिश्चितकाल के लिए विलंबित किया जा रहा है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने याद दिलाया कि वैसे भी राज्य सरकार एक से अधिक बार माननीय उच्च न्यायालय में यह कमिटमेंट दे चुकी है कि वह बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में उन्नयन करने के लिए तत्पर है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी बद्री यादव प्रतीक तिवारी देवेंद्र सिंह ठाकुर समीर अहमद बबला रामशरण यादव महेश दुबे टाटा ऋषि राज सिंह गौतम केशव गोरख प्रकाश बहरानी संदीप बाजपेई आशुतोष शर्मा शिरीष कश्यप मच्छर खान विभूति भूषण गौतम मोहन जायसवाल अजीब अली मोहसिन अली आदि उपस्थित थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर आ रहे!

Sat Nov 14 , 2026
*मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के मद्देनजर तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण* *सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं के समुचित इंतजाम के निर्देश* बिलासपुर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर आगमन की प्रबल संभावना को देखते […]

You May Like

Breaking News