बिलासपुर जिले में पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद ही सात रेत खदानें स्वीकृत

*छह प्रस्तावित खदानों की पर्यावरणीय सम्मति प्रक्रियाधीन; बिना पर्यावरणीय स्वीकृति खदान संचालन की खबर को खनिज विभाग ने बताया भ्रामक*

बिलासपुर, 14 नवंबर/ जिले में वर्तमान में सात रेत खदानें नियमानुसार पर्यावरणीय सम्मति प्राप्त होने के उपरांत स्वीकृत की गई हैं। इनमें सोढाखुर्द, करही कच्छार, अमलडीहा, उदयबंद, निरतु, कच्छार एवं कुकुरदिकला-2 शामिल हैं। उप संचालक, खनिज प्रशासन विभाग, बिलासपुर  किशोर गोलघाटे ने यह जानकारी दी।

श्री गोलघाटे ने बताया कि जिले की छह अन्य प्रस्तावित रेत खदानों—लमेर, लोफन्दी, घुटकू, उदयबंद-2, उदयबंद-3 एवं कुकुरदिकला—के लिए पर्यावरणीय सम्मति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलासपुर जिले में ऐसी कोई भी रेत खदान संचालित नहीं है, जिसे पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त न हो। उन्होंने कतिपय वेब पोर्टल में इस संबंध में प्रसारित खबर को असत्य एवं भ्रामक बताया है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्नदाताओं के स्वागत को तैयार बिलासपुर के सभी 154 धान उपार्जन केंद्र, खरीदी 15 नवंबर से

Sat Nov 14 , 2026
  *दो माह तक चलने वाले राज्य सरकार के सबसे बड़े अभियान की तैयारियां पूर्ण; जिले के 1.36 लाख किसानों ने कराया पंजीयन* *कलेक्टर और एसएसपी ने सेंदरी केंद्र का किया निरीक्षण, सभी नोडल अधिकारियों ने दी केंद्र तैयार होने की रिपोर्ट* बिलासपुर, 14 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के […]

You May Like

Breaking News