भाजपा का स्थापना दिवस कल ,पार्टी कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय में भाजपा का ध्वजारोहण किया जायेगा।

स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिसके तहत् 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया जायेगा, पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाया जायेगा, वहीं जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव, बस्ती चलो अभियान के तहत् बड़ी विधानसभा में कम से कम 50 बड़े गांव एवं छोटी विधानसभा में कम से कम 20 गांव में जनप्रतिनिधियों सहित सभी स्तर के पदाधिकारी द्वारा गांव बस्ती पहुॅचेंगे।

  स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय को झालर एवं लाईट व दीप जलाकर सजाया गया है। वहीं स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत् पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक स्थापनों पर स्वच्छता अभियान, वरिश्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों का सम्मान, केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा और लाभार्थियों से संपर्क करेंगे।

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News