
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज भाजपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय में झंडारोहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छा शक्ति संकल्प और कड़ी मेहनत से हमारी पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। हमारे वरिश्ठ नेताओं के त्याग तपस्या और संघर्श से आज भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राश्ट्रीय राजनैतिक पार्टी बन गई है। पार्टी और जनता के बीच जनप्रतिनिधि एक सेतु का काम करते है। हमारी इच्छा शक्ति दृढ़ संकल्प एवं समर्पण से पार्टी आज केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ है। हमारी मंजिल यही खत्म नहीं होती आगे और भी है।
उन्होंने कहा कि 8 से 27 अप्रैल तक मैं स्वयं सभी शक्ति केन्द्रों में जाकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि भले ही आज हमारी पार्टी सत्ता में है, लेकिन इसे एक जन आंदोलन का रूप देकर संगठन को और अधिक मजबूती के साथ स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की एक विचारधारा है इस विचारधारा के आधार पर हमें सिद्ध करके दिखाना है कि भाजपा एक नारे बाजी करने वाली पार्टी नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चंहुॅ ओर प्रगति कर रहा है और पूरे विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में हमारी छवि है। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में हमारा देश एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है यही वजह है कि लोग इस राष्ट्र की ओर तिरछी नजरों से देखने की हिमाकत नहीं करते।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के युवा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। हमारे कार्यकर्ताओं में त्याग तपस्या समर्पण की भावनांए है। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निश्ठा के साथ करते है। कार्यकर्ताओं की वजह से आज हमारा संगठन सशक्त रूप से उभरा है ।
।


