प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक का वितरण कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर। शासकीय माता शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय बिलासपुर के कैरियर गाइडेंस समिति के तत्वाधान में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अध्यापकों द्वारा प्रदत्त एवं अरपा लाइब्रेरी बिलासपुर द्वारा प्रदत लगभग 197 पुस्तकों का वितरण किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नंदिनी तिवारी ने कहा इस तरह के आयोजन सार्थक पहल हैं, छात्राओं के कैरियर गाइडेंस के लिए। महाविद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।प्रोफेसर डॉक्टर आनंद कश्यप द्वारा लिखी गई उपन्यास गांधी चौक का वितरण भी इस अवसर पर कियावत गया ।

यह उपन्यास प्रतियोगी परीक्षाओं के संघर्ष से संबंधित है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर बेला महंत के द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर वंदना राठौर ने दिया ।डॉ अनूप तिर्की एवं डॉक्टर एस के पटेल ने पुस्तक वितरण में अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राओं उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गठन सृजन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 15 विकास नगर में हुई कांग्रेस की बैठक

Tue Apr 7 , 2026
बिलासपुर ।  संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के *ब्लॉक – 1 के वार्ड क्रमांक *15 विकास नगर में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा  के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी श्री समीर अहमद बबला  एवम पंकज सिंह […]

You May Like

Breaking News