
कल से बिलासपुर कोलकाता उड़ान बंद – अप्रैल से उड़ान का समय बदलने और उसे अंबिकापुर डाइवर्ट करने से यात्रियों की संख्या आधे से कम रह गई थी – सुबह की सीधी उड़ान सफल थी
बिलासपुर से देश के चारों दिशाओं में एक-एक महानगर तक सीधा हवाई संपर्क न देने की साजिश
बिलासपुर 18 सितंबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने साजिश के तहत बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट बंद करने का आरोप राज्य विमानन विभाग के अधिकारियों पर लगाया है।
समिति ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्र में मंत्री तोखन साहू से दखल देने की मांग की है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने ब्यौरा देते हुए बताया कि दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच 33 उड़ानों में 1335 यात्री कोलकाता गए। इसके बाद राज्य शासन की प्रस्ताव पर इस फ्लाइट को वाया अंबिकापुर कर इसके समय में बदलाव किया गया और फ्लाइट का समय सुबह से बदलकर दोपहर कर दिया गया । इससे यह सीधी चलने वाली फ्लाइट को वाया अंबिकापुर कर 4 घंटे की फ्लाइट बना दिया ।अंबिकापुर से अत्यंत कम यात्री मिलने के बावजूद इस मार्ग पर उड़ान चलती रही।
हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति ने एयरलाइन कंपनी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि मार्च में बुकिंग कराए हुए लोग अप्रैल में यात्रा तो किये पर उसके बाद उड़ान में यात्रियों की संख्या एकदम से गिरी ।अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 के चार महीनों में 33 ही उड़ानों में केवल 571 यात्री कोलकाता गए। अर्थात यात्रियों की संख्या 1335 से 764 यात्री घटकर 571 रह गई।
अब इस घटी हुई संख्या का हवाला देकर राज्य शासन विमान निदेशालय ने एलाइंस एयर को बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट बंद करने के निर्देश दे दिए हैं । आज के बाद अब यह फ्लाइट नहीं चलेगी हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इसे बिलासपुर के खिलाफ एक सोची समझी साजिश करार दिया है।
गौरतलब है कि पहले भी बिलासपुर भोपाल और बिलासपुर इंदौर की उड़ने इसी तरह पर्याप्त यात्री रहने के बाद भी अचानक बंद की गई। बिलासपुर से जबलपुर मार्ग पर फ्लाइट पूरी तरह बंद कर दी गई बिलासपुर प्रयागराज में अत्यधिक यात्री रहने के बाद भी उसे घटाकर सप्ताह में एक दिन कर दिया गया। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कोलकाता फ्लाइट बंद होने के निर्णय का कड़ा विरोध करने का फैसला किया है।.समिति ने सभी बिलासपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों के द्वारा बिलासपुर के खिलाफ की जा रही साजिश से अवगत कराने का भी निर्णय लिया है इस संदर्भ में शीघ्र ही सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि वह देश के चारों दिशाओं में कम से कम एक महानगर तक बिलासपुर से सीधी हवाई सुविधा दिए जाने की मांग पर अधिक है और बिलासपुर से कोलकाता फ्लाइट को बंद करने के निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने पुनः सुबह के समय में बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट शुरू करने की मांग की है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Fri Sep 18 , 2026
विधायक सुशांत शुक्ला ने दी विकास कार्यों की सौगात, आदिवासी सामुदायिक भवन और महतारी सदन के लिए ₹15-₹15 लाख की घोषणा बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के क्रम में ग्राम पंचायत धौरामुड़ा में ₹49.98 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न […]