
विधायक सुशांत शुक्ला ने दी विकास कार्यों की सौगात, आदिवासी सामुदायिक भवन और महतारी सदन के लिए ₹15-₹15 लाख की घोषणा
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के क्रम में ग्राम पंचायत धौरामुड़ा में ₹49.98 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और जन-आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है।
धौरामुड़ा को मिले ₹49.98 लाख के विकास कार्य
ग्राम पंचायत धौरामुड़ा में स्वीकृत विकास कार्यों में रामेश्वर के घर से हरिचंद के घर तक ₹12 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण, ₹8 लाख की लागत से आहता निर्माण, ₹5 लाख की लागत से मुक्तिधाम निर्माण, ₹12.58 लाख की लागत से उचित मूल्य की दुकान निर्माण, ₹2 लाख की लागत से संस्कृति मंच निर्माण तथा मिलन के घर से मुक्तिधाम तक ₹10.40 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण शामिल हैं।
इन सभी विकास कार्यों की कुल स्वीकृत लागत ₹49.98 लाख है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रति आभार जताया।
आदिवासी समाज और मातृशक्ति के लिए ₹30 लाख की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों की मांग एवं स्थानीय आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए ₹15 लाख तथा महिलाओं के लिए महतारी सदन हेतु ₹15 लाख की राशि देने की घोषणा की।
इन घोषणाओं से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विधायक ने कहा कि गांवों के विकास में स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देना जरूरी है। सड़क, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, उचित मूल्य की दुकान, संस्कृति मंच और महतारी सदन जैसी सुविधाएं ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के साथ सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को भी मजबूत करती हैं।
विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा, “विकास केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना भी उतना ही आवश्यक है। हमारा संकल्प है कि बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जन-आकांक्षाओं को धरातल पर साकार किया जाए। जनता की सेवा, क्षेत्र का विकास और हर गांव की खुशहाली ही हमारी प्राथमिकता है।”
गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, संस्कृति मंच सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। धौरामुड़ा में हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी इसी विकास क्रम की महत्वपूर्ण कड़ी है।
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इनसे ग्रामीणों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना और गांवों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना है।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में शंकर दयाल शुक्ला , उमेश गौरहा जी, मण्डल अध्यक्ष श्री मणीदास मानिकपुरी ,महामंत्रीद्वय श्री गंगा साहू, भरत कश्यप, धौरामुड़ा सरपंच श्री निलेश राव जी, बसहा सरपंच श्री बुद्धेश्वर कश्यप जी, सलखा सरपंच श्री रामकृष्ण कश्यप जी, करमा सरपंच श्री नंद कुमार साहू जी सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

