सिम्स की बदनाम पुलिस चौकी,वर्षों से पदस्थ सिपाहियों ने काफी कुछ काला पीला किया मगर उन्हें नहीं हटाया गया ,अब फंसे है सर्प दंश के फर्जी मामलों में, ÇGN 36 के पिछले 9 एपिसोड में पढ़ें हम लगातार आगाह करते रहे है

बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के पुलिस चौकी की भारी बदनामी हो रही । वर्षों से पदस्थ सिपाही अपनी अलग दुकानदारी डंके की चोट पर चलाते आ रहे थे। लाश में भी कमाई  खोज लेने की कला ने आखिरकार उन्हें  कानून के लंबे हाथों तक पहुंचा ही दिया । CGN 36 के पिछले 9 एपिसोड को ध्यान से पढ़िए। हमने इन एपिसोड में सिम्स चौकी में हो रहे गोरखधंधे का खुलासा करते हुए  आगाह किया था लेकिन आला अफसरों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और चौकी के पुलिस कर्मी बेखौफ होकर धंधेबाजी में लगे रहे । अब जबकि फर्जी सर्पदंश का मामला उजागर हुआ तो  चौकी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर लिए गए ।

रिमांड पर होगी पूछताछ

सिम्स चौकी के पुलिस कर्मी वकील हीरा  खांडे गिरोह को  शव आने की सूचना देते थे ।मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने के नाम पर पूरा गिरोह सक्रिय था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए SIMS पुलिस चौकी में घटना के दौरान एवं उसके बाद पदस्थ रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार पाटनवार (40 वर्ष) निवासी बंधवा पारा, सरकंडा तथा रामेश्वर भास्कर (53 वर्ष) निवासी सतनाम नगर, अमेरी शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पुलिसकर्मी हीरा खांडे गिरोह को SIMS अस्पताल में शव आने की सूचना उपलब्ध कराते थे। इसके बाद गिरोह का सदस्य  मनहर अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को शासन से मिलने वाली सर्पदंश आपदा सहायता राशि का लालच देकर मृत्यु का कारण सर्पदंश बताने के लिए तैयार करता था, जबकि कई मामलों में मृत्यु अन्य कारणों से हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को गिरोह को सूचना देने तथा मृतकों के परिजनों को तैयार कराने में सहयोग करने के आरोप में  गिरफ्तार किया  गया है। मामले में पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की आएगी।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् वृक्षारोपण

Tue Jul 21 , 2026
*सभी संचालन क्षेत्रों में एक ही दिन में रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक पौधे लगाने जा रहा है एसईसीएल* *एसईसीएल द्वारा बिलासपुर शहर में पहली बार मियावाकी पद्धति से वन विकास की पहल* बिलासपुर।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा 21 जुलाई 2026 […]

You May Like

Breaking News