जंगल मितान द्वारा शिवतराई में मानसून ट्रैक का आयोजन

बिलासपुर।मॉनसून की फुहार पाते ही प्रकृति जैसे सोलह शृंगार कर लेती है I जंगल में तो वैसे हमेशा ही हरियाली रहती है किन्तु मॉनसून आने के पश्चात्य तो पूरी धरती जैसे हरी चुनरिया ओढ़ कर अत्यन्त प्रफुल्लित और उत्सव की मस्ती से सराबोर हो उठती है I Jungle Mitan ने प्रकृति के इस सौंदर्य को करीब से आत्मसात करने एवं Farmers Pride ने पौष्टिक और स्वादिष्ट जैविक खान पान के आस्वादन का अवसर उपलब्ध कराने हेतु संयुक्त तत्वावधान में शिवतराई वन्य क्षेत्र में मानसून ट्रैक का आयोजन 17 अगस्त को किया गया I

जंगल ट्रैकिंग का शुभारंभ, प्रात: 9 बजे जंगल मितान परिसर शिवतराई में श्री तारकेश्वर देवांगन अपर संचालक, आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जंगल मितान का ध्वज दिखा कर किया गया I लगभग 40 सदस्यों का प्रकृति एवं रोमांच प्रेमी दल ने लगभग 12 किलोमीटर की जंगल ट्रैकिंग की I प्रकृति विज्ञानी श्री विवेक जोगलेकर सर, जंगल मितान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अखिलेश चंद्र प्रदीप बाजपेयी एवं फार्मर प्राईड के संयोजक श्री संदीप शर्मा जी ने प्रतिभागियों को पेड़ पौधों/पक्षियों/वन्य जीवों सहित प्रकृति से जुड़ी अनेक जानकारी दी ! लगभग 12 किलोमीटर की ट्रैकिंग समाप्त कर प्रतिभागी दोपहर 2 बजे जंगल मितान वापस पंहुचे Iबेचैन करने वाली उमस भरी गर्मी भी प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं कर पाई I प्रतिभागियों का दल जब ट्रैकिंग पूरा कर वापस शिव तराई स्थित जंगल मितान परिसर पहुंचा तो जस्टिस चंद्र भूषण बाजपेयी अध्यक्ष न्यायिक आयोग एवं डॉ नीलाम्बरी दवे पूर्व कुलपति, सौराष्ट्र विश्विद्यालय सहित अन्य लोगों ने समस्त प्रतिभागियों के उपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया !

मानसून ट्रैक आयोजन के समापन समारोह के अतिथि जस्टिस चंद्र भूषण बाजपेयी जी एवं डॉ नीलाम्बरी दवे जी ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं, सभी प्रतिभागियों की दृढ़ इच्छाशक्ति को सराहा ! साथ ही प्रकृति संरक्षण/संवर्धन हेतु कार्यरत जंगल मितान तथा उपभोक्ताओं तक सही जैविक उत्पाद /मिलेट पहुंचाने तथा उससे अत्यंत स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य वर्धक व्यंजनों को भी तैयार करने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए फार्मर प्राइड की भूरि भूरि प्रशंसा की ! फिर सभी ने स्वादिष्ट एवं अत्यंत स्वास्थ्य वर्धक जैविक थाली का आस्वादन लिया जिसमे कोदो का दही चावल, कूटकी की गुड़ वाली खीर, पंच दाल, अंकुरित सलाद, ब्राउन राइस, मिक्स वेज…..इत्यादि व्यंजनों का आनंद प्राप्त किया !

उक्त आयोजन को सफ़ल बनाने हेतु मुख्य रूप से श्रीमती श्रद्धा यमकार , श्री अमित शर्मा, डॉ चंद्र नाथ बाजपेयीश्रीमती शुभदा जोगलेकर, माया राजपूत, कृष्णा वैष्णव, सुमन मरावी सहित अन्य जंगल मितान के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा I

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी चेक के माध्यम से 70 लाख रू. का आहरण ,बैंक के दो कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार मामला  सरकंडा एचडीएफसी बैंक का -

Tue Aug 19 , 2025
– बिलासपुर । एचडीएफसी बैंक की दो महिला कर्मियों से सांठगांठ कर 70 लाख रुपए के फर्जी चेक की राशि खाते में जमा करवाने वाले दो आरोपियों और बैंक की दो महिला कर्मियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी सत्यजीत कुमार पिता स्व. गरीबदास वर्मा. ब्रांच मैनेजर […]

You May Like

Breaking News