
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने संभागवासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सिम्स में शीघ्र ही दूरबीन द्वारा जोड़ की सर्जरी (आर्थ्रोस्कोपी) की अत्याधुनिक सुविधा प्रारंभ की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से घुटने, कंधे, कूल्हे, टखने एवं कलाई के जोड़ों की जटिल सर्जरी बिना बड़ा चीरा लगाए सरकारी अस्पताल में ही संभव हो सकेगी।
डॉ. मूर्ति ने बताया कि सिम्स के हड्डी रोग विभाग में प्रतिमाह लगभग 8 से 10 ऐसे मरीज आते हैं, जिनके उपचार के लिए आर्थ्रोस्कोपी मशीन की आवश्यकता पड़ती है। नई मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को अब बाहर के निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें आधुनिक उपचार का लाभ सिम्स में ही मिलेगा।
आर्थ्रोस्कोपी एक दूरबीन आधारित आधुनिक शल्य तकनीक है, जिसमें छोटे छिद्र के माध्यम से कैमरा एवं विशेष उपकरण जोड़ के भीतर पहुंचाए जाते हैं। हाई-डेफिनिशन मॉनिटर पर जोड़ की स्पष्ट तस्वीर देखकर लिगामेंट, मेनिस्कस एवं कार्टिलेज की क्षति का सटीक उपचार किया जाता है। इससे कम दर्द, कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा तथा तेजी से रिकवरी संभव होती है।स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा मां भारती के वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, विद्यार्थियों, सुरक्षा एवं सफाई कर्मियों तथा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के आदर्शों के अनुरूप सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
समारोह में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह,सिम्स नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. हेमलता सिंह, डॉ. आरती पांडेय ,डॉ चंद्रहास ध्रुव,डॉ. समीर पैकरा, डॉ. केशव कश्यप, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. आशुतोष कोरी, डॉ. अमित ठाकुर , नर्सिंग अधीक्षक स्वाति कुमार, उज्ज्वला दास, सरिता बहादुर , पिंकी दास पुष्प लता शर्मा , गरीमा पाण्डेय. उत्कर्ष शर्मा,सुरक्षा अधिकारी कमलेश दीवान, दिनेश निर्मलकर, जितेन दुबे, दिलीप यादव, संतोष चंद्र सेन, टीकाराम मतवाले, इकबाल, आशुतोष शर्मा, शैलेंद्र सिंह रावत. वेद प्रकाश सोनी. रवि क्षत्रिय. दुष्यंत राय. सुरेश साहू. प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Aug 16 , 2026
बिलासपुर। जिसके घर आंगन में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया जाता था उसे “स्टेटस सिंबल” के रूप में जाना जाता था. 26 जनवरी 2002 से सर्वोच्च न्यायालय ने इसे ” मौलिक अधिकार की संज्ञा ” से नवाजा . कुछ सेवा शर्तों के साथ कोई भी भारतीय नागरिक अपने कार्यालय, कारखाने एवं […]