मटियारी से बेलतरा तक तिरंगे के रंग में रंगा बेलतरा, भव्य बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

 

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बेलतरा विधानसभा के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मटियारी से शुरू हुई यह भव्य तिरंगा यात्रा मोहरा, सेलर, डंगनिया, खैरा, भाड़ी, बाम्हु, टेकर, नेवसा, गिधौरी एवं जाली होते हुए बेलतरा में संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान हाथों में लहराता तिरंगा, देशभक्ति के नारों और “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

इस भव्य तिरंगा यात्रा में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, शंकर दयाल शुक्ला, जोगेन्द्र कश्यप, उमेश गोरहा, तिलक राम साहू, पेशीराम जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, मनीदास मानिकपुरी, गंगा साहू, मनोज पटेल, अनीश धीवर, ब्रजेश शर्मा, अंकुर सिंह, तुषार चंद्राकर, प्रवीण सोनकर, मुशर्रफ खान, अभिषेक साव, अंकित मिश्रा, रितेश कलवानी, यश गोरहा, विवेक यादव, संदीप जायसवाल, आशीष पटेल, शिवराज साहू, आयुष यादव, जगतरण मानिकपुरी, मयंक शर्मा, प्रवीण यादव, बाबा देवांगन, सूरज दुबे, शिवम, धीरज रजक, सृजन मिश्रा, संस्कार चौबे, प्रफुल्ल साहू, ललित सिंह, हृतिक नामदेव, रूपेश चौबे, विक्की साहू, हरीश साहू एवं चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा—

«“तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान के साथ हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और जिम्मेदारी से जोड़ने का अभियान है। मटियारी से बेलतरा तक निकली इस तिरंगा यात्रा में जिस उत्साह और उमंग के साथ युवाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की है, वह बेलतरा की राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है। आइए, हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।”»

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मटियारी से बेलतरा तक निकली यह यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं में देशभक्ति का भाव और मजबूत करने का संकल्प है।

तिरंगा यात्रा के बेलतरा पहुंचने पर इसका उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “हर घर तिरंगा” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मातृशक्ति एवं युवाओं ने राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया

Fri Aug 14 , 2026
बिलासपुर। घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा ,राष्ट्र भक्ति सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आयोजित तिरंगा यात्रा तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ भारत माता की जय घोष ,वंदे मातरम ,और जय हिंद के नारों से […]

You May Like

Breaking News