
बिलासपुर। बिसाहू दास महंत वार्ड क्रमांक 48 में भाजपा नेता और साहू समाज के जिला अध्यक्ष डॉ तिलक साहू फंस गए हैं क्योंकि वहां काग्रेस प्रत्याशी रजनी साहू को महिला मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है। रजनी साहू के पक्ष में सहानुभूति लहर चल रही है । वैसे भी यह वार्ड कांग्रेसी है ।
पिछले पार्षद चुनाव में भी यहां से कांग्रेस ही जीती थी लेकिन भाजपा ने यहां से रणनीति के तहत साहू समाज के जिला अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ तिलक साहू को उम्मीदवार बनाया है ताकि साहू समाज का एक तरफा वोट हासिल किया जाए लेकिन कांग्रेस ने रजनी साहू को टिकट देकर भाजपा की रणनीति का सत्यानाश कर दिया दिया है ।
डा तिलक व भाजपा का दांव उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि साहू समाज का वोट भाजपा को एकतरफा अब नहीं मिल पाएगा वहीं महिलाओं का वोट एकतरफा रजनी साहू की ओर जाता दिख रहा है। बड़ी बात यह कि अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या इस वार्ड में काफी है और लगभग अजा मतदाताओं का समर्थन रजनी साहू के पक्ष में जा रहा है ।इस वार्ड से पिछले चुनाव में जीते कांग्रेस पार्षद नंदनी और उसके पिता साखन दर्वे का रजनी साहू को न केवल भरपूर समर्थन मिल रहा है बल्कि दोनों पिता पुत्री रजनी साहू और कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार कर रहे हैं । कांग्रेस प्रत्याशी रजनी साहू भी पूरे वार्ड में घूम घूम कर घर घर प्रचार कर रही है । उसे महिला वोटरों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है ।


