अंततः कटारे को मददगारों और शुभचिंतकों की मदद से हाईकोर्ट से स्टे मिल ही गया, पूर्व सी एम ने सदन में ध्यानाकर्षण सूचना में कटारे के मामले को उठाया

बिलासपुर  , (CGN 36) ।  जैसे की कल ही  हमने पूरी संभावना जताई थी कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के मुख्य अभियंता के के कटारे को  उच्च स्तरीय  प्रमाणीकरण छान बीन समिति  द्वारा  उनके जाति प्रमाण पत्र को पूर्णतः निरस्त करने के आदेश के विरुद्ध स्थगन मिल जाएगा,छग हाईकोर्ट  ने श्री कटारे की अपील को स्वीकार करते हुए स्टे दे दिया है । इस स्टे से कटारे समेत उन सारे लोगों को कुछ वक्त के लिए  राहत मिल गई है  जो  विवाद में हमेशा रहना पसंद करते है । एक बात और श्री कटारे के अपील के विरुद्ध शासन का पक्ष  रखने  में कही न कही बड़ी चूक हुई है । विभाग से लेकर हाईकोर्ट तक शासन का पक्ष रखने में  जिनकी भी जिम्मेदारी है  वे लोग और शासन भी इस पर गंभीरता से चिंतन करेंगे ऐसा लगता तो नहीं क्योंकि  सिस्टम बता रहा है कि सारे कुएं में  भांग घुली हुई है । स्टे  हासिल कर सीना चौड़ा  हो जाना स्वाभाविक है और फिर हर कोई को न्यायालय की शरण में जाना मौलिक अधिकार है ।  पूरे मामले में प्रश्न यही उठता है कि क्या राज्य शासन के पास कटारे का कोई काट नहीं है ?

इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री कटारे के मामले को विधानसभा में ध्यानाकर्षण   सूचना अंतर्गत उठाते हुए  शासन की मंशा पर भी  संदेह जाहिर किया है । पढ़िए श्री बघेल ने ध्यानाकर्षण सूचना पर श्री बघेल ने क्या कहा है:

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर

 

मुख्य अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के फर्जी जाति प्रमाण पत्र की पुष्टि के उपरांत भी पद पर बने रहने एवं विभागीय निष्क्रियता के संबंध में ध्यानाकर्षण।.

 

महोदय,

 

मै नियम 138 (1) के अधीन आज दिनांक 10/03/2026 को उप मुख्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) महोदय का ध्यान निम्नलिखित अविलम्बनीय सार्वजानिक महत्त्व के विषय की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ और अनुरोध करता हूँ कि अध्यक्ष महोदय उसे उठाने की अनुज्ञा प्रदान करने की कृपा करेंगे.

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, विकास भवन, रायपुर में पदस्थ एक मुख्य अभियंता, जो वर्तमान में विकास आयुक्त कार्यालय में प्रमुख अभियंता के अतिरिक्त प्रभार पर भी कार्यरत हैं, के विरुद्ध फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय सेवा प्राप्त करने की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच छत्तीसगढ़ उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति, संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा की गई, जिसमें 07 सदस्यीय समिति ने अपने आदेश दिनांक 23.02.2026 (पारित दिनांक 26.02.2026) के माध्यम से संबंधित अधिकारी के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को पूर्णतः निरस्त कर दिया है। समिति ने अपने निष्कर्ष में स्पष्ट किया है कि महामहिम राष्ट्रपति, भारतीय गणराज्य की अधिसूचना दिनांक 06.08.1950 के पूर्व संबंधित अधिकारी के पूर्वज मूल रूप से ग्राम व पोस्ट-तुमसर, जिला-भण्डारा (महाराष्ट्र) के निवासी थे, जिसके कारण उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति के संवैधानिक आरक्षण की कोई पात्रता नहीं है। यह तथ्य अत्यंत विचारणीय है कि संबंधित अधिकारी ने लोक सेवा आयोग द्वारा 1994 में संचालित ‘बैकलॉग विशेष भर्ती अभियान’ जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जाति संवर्ग का अनुचित लाभ लेते हुए न केवल शासकीय सेवा में प्रवेश किया, बल्कि निरंतर पदोन्नतियां भी प्राप्त कीं। स्थापित नियमों एवं विधिक सिद्धांतों के अनुसार, जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के तत्काल पश्चात संबंधित अधिकारी द्वारा उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर अर्जित की गई शासकीय सेवा, समस्त पदोन्नतियां और संबंधित शैक्षणिक अर्हताओं को तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित कर उन्हें पदमुक्त करने का उत्तरदायित्व शासन का है। किंतु यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि छानबीन समिति के स्पष्ट आदेश के बावजूद, विभागीय उच्चाधिकारियों के कथित संरक्षण के कारण संबंधित अधिकारी आज भी सभी महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं। शासन की इस संदिग्ध चुप्पी और कार्रवाई में विलंब से न केवल वास्तविक पात्र वर्ग के अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि आम जनता के मध्य शासन की पारदर्शिता और नियत पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं तथा व्यापक जन-रोष व्याप्त है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चापी जलाशय में कांग्रेस नेताओं के होली मिलन में नंगाडो की थाप और उड़े गुलाल,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव हुए शामिल

Sun Mar 15 , 2026
बिलासपुर। रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह चापी जलाशय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भी शामिल हुए।  होली मिलन समारोह में शामिल मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि: होली एक ऐसा त्योहार […]

You May Like

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी