
बिलासपुर.। बेलतरा के ग्राम लगरा में जगराता का कार्यक्रम संपन्न हुआ, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा में आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के द्वारा गुड्डी चौक राधा कृष्ण मंदिर के पास जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास साथियो सहित सम्मिलित हुए, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चे और अच्छे मन से मांगी हुई समस्त मनोकामना माता रानी पूर्ण करती है,
इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा श्री त्रिलोक श्रीवास उनके साथ गए कांग्रेस नेता श्री मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल चरण सिंह राज शुभम श्रीवास का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुखराम बिरजे उप सरपंच श्री ओमप्रकाश श्रीवास राजेंद्र साहू कृष्ण केवट संजय साहू लोकेश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, विष्णु साहू, अशोक साहू तीज राम साहू सहित हज़ारों लोग उपस्थित थे l

