जल्दबाजी,ओवर कांफिडेंस में गिरफ्तारी,अब फजीहत , शुभेंदु के पी ए हत्याकांड केस में नया मोड़, राज सिंह रिहा, गलत पहचान से हुई थी गिरफ्तारी

 

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड को लेकर गलत पहचान का मामला सामने आया है। अब फेसबुक रील बनाने वाले व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है, क्योंकि उसका अपराध से कोई संबंध नहीं माना जा रहा। जानकारी के मुताबिक यह गलती यूपी पुलिस से हुई. हालांकि इस मामले में असली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उल्लेखनीय है कि 11 मई को अयोध्या पुलिस की मदद से राज सिंह को गिरफ्तार किया गया था ।वहीं, इससे पहले कोलकाता पुलिस ने बक्सर से दो अन्य आरोपी विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा को गिरफ्तार किया। इन दोनों से पूछताछ के बाद ही राज सिंह को अरेस्ट किया गया था ।

बलिया के रसड़ा निवासी राज को सीबीआई ने मुजफ्फरनगर के छपार टोल से अरेस्ट किया था। सीबीआई ने पूछताछ के बाद पहले गिरफ्तार हुए राज को गलत पहचान का मामला बताते हुए रिहा कर दिया। बाद में असली आरोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था ।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए राज सिंह का एक वीडियो सामने आया था। फेसबुक पेज पर राज सिंह ने वीडियो जारी कर धमकाते हुए कहा था, हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। 21 सेकंड के वीडियो में राज सिंह ने कहा, जय श्रीराम बहुत जल्द ही सबको जवाब दिया जाएगा। कृपया थोड़ा धैर्य बनाकर रखें. जवाब देने आ रहे हैं कुछ दिन का इंतजार कीजिए।

पखवाड़े भर पहले  हुई थी हत्या

विगत 6 मई की रात पश्चिम बंगाल के मध्यामग्राम इलाके में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी, जब चंद्रनाथ रथ पर घात लगाकर हमला किया गया ।जानकारी के मुताबिक, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोका, जिसके बाद चार बाइकों पर सवार करीब 8 हमलावरों ने नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी । इस हमले को पूरी तरह से सुनियोजित बताया जा रहा है और इसे पोस्ट-पोल हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने राज्य और केंद्र सरकार से की मांग:किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए

Sun May 24 , 2026
Bilaspur।जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है की किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए अभी रवि फसल का कटाई जारी है और साथ ही साथ खरीफ फसल के […]

You May Like

Breaking News