हिन्दूओं के घटते अनुपात से भारत की पहचान को संकट – सुनील गर्ग

 

44 वर्षों से हिंदुत्व के उत्थान के लिए प्रयत्नशील प्रख्यात हिंदुत्ववादी चिंतक, विचारक सुनील गंगाराम गर्ग, जो भारत के एक बड़े बैंक के उच्चाधिकारी भी हैं, ने मुंगेली के विवेकानन्द विद्यापीठ में “हिन्दूओं के घटते अनुपात से भारत की पहचान को संकट” विषय पर अपना सारगर्भित उद्बोधन देते हुए बताया कि विविधतावाद एक विचारधारा है जो मानती है कि *सभी व्यक्ति भिन्न-भिन्न प्रकारों से भिन्न हैं, फिर भी सभी व्यक्ति एक दूसरे के प्रति सद्भाव और परस्पर सम्मान के साथ एक साथ रह सकते हैं।*

विविधता के प्रति ऐसी स्वीकार्यता ही विश्व शांति और समृद्धि की कुंजी है। बहुदेववाद विविधतावाद का एक स्वाभाविक परिणाम है। भारतीय संदर्भ में, सभी हिन्दू पंथ बहुदेववादी हैं जबकि अ-हिन्दू पंथ अधिकतर एकेश्वरवादी पंथ हैं। इसके अलावा, दो प्रमुख एकेश्वरवादी पंथ अर्थात् ईसाईयत और इस्लाम अपनी विचारधारा के मूल में ही विस्तारवादी हैं। उनका यह विस्तारवादी और एकेश्वरवादी स्वभाव सम्पूर्ण समाज में संघर्ष का कारण बनता रहता है। उन्होंने स्थिति को ऐसी जटिलता में ला खड़ा किया है कि भारत के मूल समाज अर्थात् हिन्दू समाज का अस्तित्व ही संकट में पड़ रहा है। भारत की आजादी से लेकर अभी तक लगातार हिंदुओ की जनसँख्या के अनुपात में कमी होना चिंतनीय हैं। उन्होंने बताया कि एक और कान्वेंट व अंग्रेजी शिक्षित हिंदू अपनी संस्कृति, संस्कार व आचरण भूलकर आधुनिकता के चक्कर मे पाश्चात सभ्यता का अंधानुकरण कर रहे है। दूसरी और जाति, वर्ग में उलझकर मूल संस्कृति से दूर हो रहे हैं। जबकि हमारे पूर्वज सर्वे भवंतु सुखिनः के साथ सबको साथ लेकर चलते थे। आज भारत मे रहने वाले प्रत्येक ईसाई व मुसलमान वास्तव में हमारे उन बिछड़े हुए पूर्वजों की ही संतान हैं, जिन्होंने मजबूरीवश भय या लालच से धर्म परिवर्तित किया था। दुर्भाग्यपूर्ण यह हैं कि हमनें कभी भी उन बिछड़े भाइयों को सच्चाई बताई ही नहीं। अब समय आ गया हैं कि भारत के अस्तित्व को बचाये रखने हेतु जाति भेद मिटाते हुए उन्हें विदेशी नियंत्रण से मुक्त कराने तथा देश की मूलधारा में लाने हेतु हमें स्वीकार्यता बढ़ानी होगी।

आग्रह व्रत अभियान पिछले 10 वर्षों से इस समस्या के समाधान पर कार्य कर रहा है। अब तक देश भर से 10,000 स्वप्नदृष्टा हिन्दू इस अभियान के साथ जुड़कर इन संकटों से देश को मुक्त करवाने हेतु परिश्रम कर रहे हैं। ये व्रती विलुप्त प्रायः हिंदू काल गणना को हिंदू दैनंदिनी के द्वारा पुर्नजीवित करने के अतिरिक्त अन्य हिन्दुओं को समाधान के प्रति जागरूक करने और उनको इस अभियान से जोड़ने के लिए कृतसंकल्पित हैं, ताकि माँ भारती का वैभव सदा कायम रहे। आज की बैठक में बिलासपुर से ललित हीरालाल गर्ग, गजानन परसराम राठौर, ओमी वर्मा, विजेंदर पॉल, प्रणव, बृजेश मुंगेली से रामकिंकर सिंह, विक्रम सोनी सहित बड़ी सँख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित हुए।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में सेवा को बनाया संकल्प- 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले/ 81 करोड़ लोगों को  मुफ्त चावल वितरण हुआ :अरुण साव 

Wed Jun 11 , 2025
  *विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल बिलासपुर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र शासन के 11 वर्ष पूरा होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण […]

You May Like

Breaking News