जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने राज्य और केंद्र सरकार से की मांग:किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए

Bilaspur।जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है की किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए अभी रवि फसल का कटाई जारी है और साथ ही साथ खरीफ फसल के लिए तैयारी भी जारी है किसान अपने खेत के जुताई करने के लिए डीजल के अभाव में अपने आप को असमर्थ पा रहे हैं आज जिला और संभाग के अधिकतर पेट्रोल पंपों में डीजल उपलब्ध नहीं है और जहां डीजल दे रहे हैं वहां सिर्फ 500 या 1000 रुपए से ऊपर का डीजल नहीं दे रहे हैं इसके बावजूद डिब्बे में तो डीजल बिल्कुल भी नहीं दे रहे हैं सरकार ने इसके लिए बहुत ही शक्ति से नियम बनाया है और नियम का पालन पेट्रोल पंप मालिक बहुत गंभीरता से कर रहे हैं मैं जिला प्रशासन से आग्रह है कि एक किसान जिनके घर से पेट्रोल पंप कहीं 15 किलोमीटर कहीं 20 किलोमीटर कहीं 25 किलोमीटर दूर है वहां पर वह ट्रैक्टर लेकर जाएगा या हार्वेस्टर को लेकर जाएगा फिर वहां उनको 10 लीटर डीजल मिलेगा तो आने-जाने में ही पूरा डीजल खत्म हो जाएगा ।ऐसे में किसान आने वाले भविष्य के लिए बहुत परेशान है इस देश रीड की हड्डी किसान ही होते हैं जिनके माध्यम से तमाम आर्थिक गतिविधियां संचालित होती है अगर उनको डीजल नहीं मिलेगा तो फसल कैसे पैदा करेंगे ?अपने ट्रैक्टर का लोन हार्वेस्टर का लोन अन्य कामों के लिए गए कर्ज का लोन और अपने घर बार को कैसे चला पाएंगे? यह बहुत ही चिंता का विषय है।

प्रमोद नायक ने कहा कि जिला प्रशासन से मांग है कि क्षेत्र के किसानों को ट्रैक्टर में पर्याप्त मात्रा में डीजल दिया जाए ताकि आने वाले समय में उनका फसल बर्बाद ना हो,न ही उनका भविष्य खराब हो ।कई किसान खाद्य विभाग से लिखित में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के लिए डीजल उपलब्धता के लिए अनुमति लेकर आए हैं लेकिन वह जब पेट्रोल पंप में जा रहे हैं तो पंप वाले उनको कह देते हैं कि हमारे यहां डीजल उपलब्ध नहीं है ।अब ऐसे में उनका अनुमति का क्या औचित्य रह जाता है।

जिला प्रशासन पेट्रोल पंप वालों को निर्देश दें की कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर का पंजीयन को चेक कर ले और उसके बाद उनको समुचित रूप से आवश्यकता अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जाय ।जहां अत्यंत आवश्यक हो वहां सभी तरह के कागजात चेक कर हार्वेस्टर मालिकों को और ट्रैक्टर मालिकों को डिब्बे में भी डीजल उपलब्ध कराया जाए जिससे उनको हो रही व्यावहारिक दिक्कतों से छुटकारा मिले ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शव वाहन का बॉडी बनाने केवल लागत लेकर अपनी श्रम राशि को पुण्य कार्य में समर्पित कर देने वाले राजेश साहू का रिटायर्ड डिप्लोमा एसोसिएशन ने किया सम्मान

Mon May 25 , 2026
रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की बिलासपुर जिला समिति की बैठक सम्पन्न शव वाहन हेतु डीप फ्रीजर समाज को समर्पित, सहयोगकर्ता राजेश साहू सम्मानित बिलासपुर: फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक दिनांक 23 मई 2026 को प्रार्थना भवन जल संसाधन विभाग परिसर बिलासपुर में सम्पन्न हुई। जिला […]

You May Like

Breaking News