नवागढ़ नपं अध्यक्ष हटाने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के द्वारा सिद्धांत चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ जिला बेमेतरा को हटाने के आदेश के प्रभाव एवं प्रचलन पर लगाई रोक और कार्य करते रहने का आदेश दिया है।

सिद्धांत चौहान का चुनाव सीधे जनता के द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष के पद पर 15. फरवरी. 25 को हुआ तथा पहली मीटिंग 8 .मार्च. 25 को हुई जिसमें उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया और 11. मार्च .25 को सिद्धांत चौहान के द्वारा प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन किया गया परंतु प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों द्वारा इस्तीफा प्रस्तुत किया गया जिसे सिद्धांत चौहान के द्वारा अस्वीकार कर दिया गया।

इसके पश्चात नगर पंचायत नवागढ़ के विभिन्न कार्यों का संपादन नियमानुसार सिद्धांत चौहान के द्वारा किया गया और पार्षदों द्वारा असहयोग किए जाने पर निर्माण व आवश्यक कार्यों से संबंधित सभी प्रस्ताव सामान्य सभा में प्रस्तुत किए गए और कोरम पूर्ण न होने पर एडजर्न मीटिंग में उन सभी प्रस्तावों को पास किया गया और कार्य किए गए परंतु राजनीतिक विद्वेषवश राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 41 क के अंतर्गत 4. दिसंबर. 25 को सिद्धांत चौहान को अध्यक्ष पद से हटाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका जवाब सिद्धांत चौहान के द्वारा डिटेल में सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया परंतु जवाब को संतोषजनक न मानते हुए नए पुराने आधारों पर सिद्धांत चौहान को राज्य सरकार के द्वारा आदेश दिनांक 20.मार्च.26 के द्वारा अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और अगले कार्यकाल के लिए अनर्ह घोषित किया गया। उक्त आदेश दिनांक 20.मार्च.26 को सिद्धांत चौहान द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपने अधिवक्ता प्रतीक शर्मा, प्रज्ञा वैष्णव अरिंदम मित्रा के माध्यम से रिट याचिका प्रस्तुत कर चुनौती दी गई जिसमें न्यायमूर्ति एन के चंद्रवंशी द्वारा सुनवाई के पश्चात आदेश दिनांक 20.मार्च.26 के प्रभाव एवं प्रचलन पर रोक लगा दी गई है और अगली सुनवाई तक सिद्धांत चौहान को नगर पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा के अध्यक्ष पद पर कार्य करने देने का आदेश दिया है तथा राज्य सरकार सचिव नगर विकास एवं प्रशासन, संचालक, अंडर सेक्रेटरी, कलेक्टर बेमेतरा , नगर पंचायत नवागढ़ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आमगोहन पटवारी का जलवा, एसडीएम द्वारा अटैच किए जाने के हफ्ते भर बाद भी रिलीव नहीं,यही है सुशासन?

Wed Apr 15 , 2026
कोटा एसडीएम ने अटैच स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने आदेश दिया था अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी   बिलासपुर । जिले में राजस्व विभाग में किस तरह स्वेच्छाचारिता चल रही है इसका प्रमाण कोटा ब्लॉक के आमगोहन के पटवारी के रुतबे से मिल रहा है। कांग्रेस विधायक […]

You May Like

Breaking News