बिलासपुर एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए विधानसभा में चली मुहिम ,हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मदद का भरोसा दिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के तरफ से ध्यानआकर्षण प्रस्ताव लाने की बात कही

 

बिलासपुर 14 जुलाई – हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज रायपुर विधानसभा का दौरा कर बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे विस्तार नए टर्मिनल भवन आदि के विकास के लिए फंड स्वीकृत करने के लिए सघन अभियान चलाया। इस सिलसिले में राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर जिले के विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह ठाकुर, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव ,दिलीप लहरिया से भी मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विशेष रूप से इस बात का अनुरोध किया के विधानसभा में बिलासपुर एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया जाए इसके जवाब में श्री बघेल ने इस विषय पर इसी सत्र में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगाने के लिए बात कही। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नेता उमेश पटेल, जांजगीर जिले के विधायक राघवेंद्र सिंह ठाकुर, राम कुमार यादव, शेष राज हरवंश कोरबा से आने वाले मंत्री लखन लाल देवांगन से भी मुलाकात की।

 हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की और बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए उनसे भी समर्थन मांगा। डॉ रमन सिंह ने बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई कम से सम 2200 मीटर करने की मांग को सही माना। उन्होंने कहा कि वो इस बारे में सरकार से बात करेंगे। समिति के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर और सरगुजा संभाग के नेताओं से भी समर्थन मांगा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री केदार कश्यप और राम विचार नेताम से भी कहा कि राज्य के बिलासपुर अंबिकापुर और जगदलपुर तीनों ही एयरपोर्ट का विकास में साथ दे।

इसके अलावा हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव विकास के साथ ही वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से मुलाकात कर उन्हें भी ज्ञापन सोपा और बिलासपुर एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए 100 करोड रुपए अविलंब स्वीकृत करने की मांग की।

आज रायपुर विधानसभा जाकर मुलाकात करने वाले हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में रामशरण यादव, महेश दुबे टाटा ,समीर अहमद बबला, प्रकाश बहरानी, मजहर खान ,आशुतोष शर्मा ,शैलेंद्र उर्मालिया और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

मुख्यमंत्री से भी की मुलाकात

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात कर उनसे बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे और टर्मिनल भवन विस्तार के लिए फंड की मांग की ।

 विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर और सुशांत शुक्ला के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट की रनवे की लंबाई अंबिकापुर और जगदलपुर से भी काम है और यहां पर छोटे विमान भी गर्मी के समय पूरे सवारी लेकर नहीं उतर पाए। बोइंग और और बस विमान के उतरने के लिए कम से कम 2200 मी का रनवे आवश्यक है और टर्मिनल भवन भी अत्यंत छोटा है जिसे कम से कम 300 यात्रियों के लायक होना चाहिए। मुख्यमंत्री जिले गंभीरता से इन बातों को सुनकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता कांग्रेस जे को नए सिरे से नए स्वरूप में जनता तक ले जायेंगे,अमित जोगी ने कहा:काकरोच नहीं वे छग के झिंगुर होंगे, बेरोजगारी,नशे की लत और अपराध से बेटों को बचाने की मुहिम छेड़ेंगे

Wed Jul 15 , 2026
बड़े उद्योगों की मनमानी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे  बिलासपुर । जनता कांग्रेस जे के अध्यक्ष अमित जोगी अपनी पार्टी को अब नए सिरे से आगे बढ़ाएंगे । उन्होंने बड़े उद्योगों की मनमानी और नशे के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन छेड़ने और बेटा बचाओ अभियान शुरू करने की बात कही […]

You May Like

Breaking News