
बड़े उद्योगों की मनमानी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे
बिलासपुर । जनता कांग्रेस जे के अध्यक्ष अमित जोगी अपनी पार्टी को अब नए सिरे से आगे बढ़ाएंगे । उन्होंने बड़े उद्योगों की मनमानी और नशे के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन छेड़ने और बेटा बचाओ अभियान शुरू करने की बात कही है।
प्रेस क्लब में पूर्व विधायक श्रीमती रेनू जोगी और अमित जोगी ने विस्तार से अपनी बातें रखी और वर्तमान राजनीति किस दिशा में जा रही है उस पर अमित जोगी ने खुलकर चर्चा की ।
उन्होंने कहा देश को सिर्फ दो लोग चला रहे है और दोनों को दो और लोग रास्ता दिखा रहे है। अमित जोगी ने कहा प्रदेश के बड़े उद्योगों के प्रदूषण फैलाने और बेरोजगारों की उपेक्षा के मुद्दे को लेकर सात बड़े उद्योगों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जोगी जनता कांग्रेस की संरक्षक रेणु जोगी और अमित जोगी की संयुक्त प्रेस वार्ता में अमित जोगी ने कहा कि बेटी बच गई है आज हर जगह बेटी सक्सेज है और अब बेटों को बचाने की जरूरत है । नशे से अपराध से और बेरोजगारी से बेटों को बचाना है काकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए अमित जोगी ने काकरोच का मतलब झिंगुर होता है और अमित जोगी छत्तीसगढ़ का नया झिंगुर है ।
उन्होंने कहा जग्गी, झीरम,जाति, जन्म, जूदेव और जनता कांग्रेस के पांच जैन के बाद अब छठे जे झिंगुर के नाम से जाने जाएंगे। बिलासपुर मेरे मातापिता की जन्म और करम स्थली है।बिलासपुर मेरा घर है, भाजपा से लोकतंत्र छीनना है इसके लिए देश के सारे विपक्षी दलों को एक जुट होना जरूरी है । जेन जी ने बंगला देश, नेपाल, तमिलनाडु, श्रीलंका में लोक तंत्र छीना, इसमें छत्तीसगढ़ भी देर से आता है ।सभी पार्टी मिल कर इस आंदोलन आना चाहिए ।
कांग्रेस प्रवेश के प्रश्न पर अमित जोगी ने कहा कि दरवाजे बंद हो गए है लेकिन खिड़की अब्र भी खुली है। नया भारत देश के चार लोगों से त्रस्त है इसलिए एक नया विकल्प की जरूरत है। तमाम मुश्किलों के बीच अमित जोगी खडे है तो इसका मतलब नियति ने हमारे लिए कोई भूमिका तय कर रखी है । जग्गी मामले में मुझे न्यायालय पर भरोसा है हर कदम कानून के दायरे में हूं और न्यायालय पर मुझे पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा अब वे नकटी, हसदेव, लैलूंगा,लिंगियाडीह, जिंदल, आर्सेल मित्तल, मेदांता, बेमेतरा के शराब की फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन करुंगा वकील के तौर पर इनकी लड़ाई लडूंगा। पुराना बीत गया अब नया मिशन पर जोगी कांग्रेस काम करेगा। कांग्रेस का नाम लिए बिना हमला करते हुए कहा कि जो पार्टी एक परिवार के सहारे होती है वो आपरेशन लोटस नहीं झेल पाती। बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, लकी त्रिपाठी,राहुल, जय जायसवाल। सहित जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थ इस मौके पर रेणु जोगी ने दृष्टि कोना और सदी के मोड़ पर पुस्तक का विमोचन किया। अमित जोगी ने इस मौके पर जेसीसीजे 2.0 का आगाज.. ‘बेटा बचाओ आंदोलन’ के साथ नए राजनीतिक विकल्प का ऐलान करते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान “जेसीसीजे 2.0 – नया विज़न, नया स्वरूप और नई कार्ययोजना” की औपचारिक शुरुआत की.. अमित जोगी ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अब नए संगठनात्मक ढांचे, नई सोच और जनकेंद्रित कार्ययोजना के साथ प्रदेशभर में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगी.. उन्होंने बताया कि जेसीसीजे 2.0 को प्रदेशव्यापी “बेटा बचाओ आंदोलन” से जोड़ा गया है, क्योंकि यह अभियान नशे की गिरफ्त में फंस रहे युवाओं को बचाने और परिवारों को जागरूक करने का सामाजिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माताओं, परिवारों, शिक्षकों, चिकित्सकों और पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है..
अमित जोगी ने कहा कि पार्टी अब किसी परिवार या विरासत की मोहताज नहीं है और संगठन को नए स्वरूप में जनता के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश में गंभीर राजनीतिक सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग की सूची में शामिल करीब 66 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को आगामी चुनावों के बहिष्कार का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश में एक स्वतंत्र और संघर्षशील राजनीतिक विकल्प के रूप में आगे बढ़ेगी..
इस अवसर पर डॉ. रेणु जोगी ने अपने जीवन के संस्मरण साझा करते हुए स्वर्गीय अजित जोगी के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विवाह के समय अजित जोगी ने दहेज लेने से स्पष्ट इनकार किया था और जीवनभर सिद्धांतों एवं सामाजिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अमित जोगी ने भी बिलासपुर से अपने परिवार के भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके माता-पिता स्वर्गीय अजित जोगी और डॉ. रेणु जोगी का बचपन बिलासपुर में बीता तथा उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत भी बिलासपुर प्रेस क्लब के निकट कंपनी गार्डन से हुई थी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर उनके लिए किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है।

