वन्दे मातरम् मित्र मण्डल की 257वीं बैठक में दोहराया गया हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा का संकल्प

बिलासपुर। वन्दे मातरम् मित्र मण्डल की 257वीं साप्ताहिक बैठक शांति नगर स्थित ‘चंदा गोविन्द पैलेस’ में संपन्न हुई। इस विशेष आयोजन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि हिंदू केवल दिखावे से नहीं, बल्कि हिंदुत्व को मन, कर्म और वचन से धारण करने से होता है। उन्होंने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हिंदुत्व की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना होगा।

सातवीं साप्ताहिक शाखा का शुभारंभ

वन्दे मातरम् मित्र मण्डल के प्रांताध्यक्ष महेंद्र जैन ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2021 की परिस्थितियों ने समाज को जगाया है। उन्होंने कहा कि केसरिया धारी मित्र लव जिहाद, थूक जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसी कुरीतियों के विरुद्ध कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उन्होंने घोषणा की कि बिलासपुर में चल रही 6 शाखाओं के अतिरिक्त, आज शांति नगर में सातवीं साप्ताहिक शाखा का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है।प्रफुल्ल मिश्रा सातवीं शाखा का संचालन करेंगे।

राष्ट्र निर्माण में केसरिया ध्वज की भूमिका: तोखन साहू

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संगठन की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “वन्दे मातरम् मित्र मण्डल की यह सकारात्मक ऊर्जा पूरे छत्तीसगढ़ में फैल रही है। धारा 370 हटाना हो या रामलला का भव्य मंदिर निर्माण, इस केसरिया विचारधारा ने भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।” उन्होंने संगठन के सदस्यों के समर्पण को नमन करते हुए कहा कि यही प्रयास ‘विकसित भारत 2047’ के सपने की नींव के पत्थर साबित होंगे।

बैठक में सौरभ दुवे सुनील चौहान, डॉ. जेठू साहू, विमलेश मिश्रा, माधव गोविन्द गुप्ता, डॉ. नंदनी गुप्ता, संतोष गुप्ता और डॉ. चंद्र प्रभा गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।बैठक में पिछले सप्ताह जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर शुभकामनाएँ दी गईं।

 कार्यक्रम में संगठन गीत एवं शपथ का संचालन नरेंद्र यादव ने किया, जबकि राष्ट्र गीत जय सिंह चंदेल द्वारा प्रस्तुत किया गया।मंच का संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया और आभार शांति नगर समिति के अध्यक्ष एस. के. मिश्रा ने व्यक्त किया।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर एयरपोर्ट रनवे विस्तार के लिए विधानसभा में चली मुहिम ,हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की 

Wed Jul 15 , 2026
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मदद का भरोसा दिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के तरफ से ध्यानआकर्षण प्रस्ताव लाने की बात कही   बिलासपुर 14 जुलाई – हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज रायपुर विधानसभा का दौरा कर बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे विस्तार नए टर्मिनल भवन […]

You May Like

Breaking News