
बिलासपुर। डी.एल.एस. महाविद्यालय में संस्थापक श्री बसंत शर्मा की जयंती बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों को स्मरण करउनके बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
प्राचार्य डॉ प्रताप पाण्डेय ने कहा कि “हमारे प्रेरणा पुरुष श्रद्धेय बसन्त शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज के वंचित वर्गों तक ज्ञान की रोशनी पहुँचाने का सतत प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन माना। उनके प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों का जीवन संवर सका और वे समाज में एक नई पहचान बना सके। समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान प्रेरणादायक रहा। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
समारोह में गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने हेतु श्री बसंत शर्मा जी की पावन स्मृति में “शीतल जल सेवा” (प्याऊ) का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर संरक्षक संजय शर्मा, सतीश शर्मा, विनायक शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सी.ई.ओ. राकेश दीक्षित अंकिश छाबड़ा, डॉ. सुनीता द्विवेदी, डॉ. अर्चना पांडेय, अशोक जोशी, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. संजय दुबे, राजेश सिंह, नाज़नीन खान, डॉ. सुमित दुबे,वर्षा श्रीवास, मिनी गुप्ता, मिठु अधिकारी, मुकेश देवांगन, शेख अफरीदी, शुभम पांडेय, महिमा जाधव, चैतन्या जाधव, आकांक्षा शर्मा, हिमानी तिवारी, श्रद्धा कश्यप, श्वेता जायसवाल, स्वाति श्रीवास, सुशील पटेल, सुशील यादव, सीमा शर्मा, प्रगति सुमन, कृति शर्मा, अलका गुरुद्वान,पंकज गुप्ता,अजय चंद्र,अंकित गन्धर्व, अभिषेक सिंह,अनुव्रत शर्मा, रवि जायसवाल, प्रिया द्विवेदी, हितेश जायसवाल, आशुतोष साहू, रोहन कुमार, संजय कौशिक, इंद्र कुमार सहित विद्यार्थियों, नागरिकों व महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Tue May 5 , 2026
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की तूफानी जीत पश्चिम बंगाल असम पांडिचेरी जैसे राज्यों में बहुमत के साथ विशेष कर पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत की खुशियां छत्तीसगढ़ राज्य में भी बिलासपुर के अंतर्गत रेलवे मंडल विद्या विनोबा नगर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बंगाली समाज के बुजुर्ग जैन माताएं बहने […]