
जयंती अवसर पर संगोष्ठी और विशिष्जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर। 25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी, विशिष्टजन सम्मान एवं आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त वाणिज्यकर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि पं.दीनदयाल जी के जीवन का दर्शन व्यक्ति के लिये बहुत जरूरी है। आज हमारी सरकार केन्द्र व राज्य में चल रही है यह पं.दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चल रही है। पं.उपाध्याय ने देश आजाद होने के बाद एकात्म मानववाद के दर्शन को लोगो के बीच रखा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दार्शनिक, समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ थे। इनके द्वारा प्रस्तुत दर्शन को एकात्म मानववाद कहा जाता है जिसका उद्देश्य एक ऐसा स्वदेशी सामाजिक-आर्थिक मॉडल प्रस्तुत करना था जिसमें विकास के केंद्र में मानव हो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पश्चिमी पूंजीवादी व्यक्तिवाद एवं मार्क्सवादी समाजवाद दोनों का विरोध किया, लेकिन आधुनिक तकनीक एवं पश्चिमी विज्ञान का स्वागत किया, ये पूंजीवाद एवं समाजवाद के मध्य एक ऐसी राह के पक्षधर थे। पं.दीनदयाल के अनुसार पूंजीवादी एवं समाजवादी विचारधाराएँ केवल मानव के शरीर एवं मन की आवश्यकताओं पर विचार करती है इसलिए वे भौतिकवादी उद्देश्य पर आधारित हैं जबकि मानव के संपूर्ण विकास के लिए इनके साथ-साथ आत्मिक विकास भी आवश्यक है। श्री चौधरी ने जीएसटी पर अपने विचार रखते हुए कहा कि 2.0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। आज बड़े से बड़े निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ले सकते है। जीएसटी जब से आया है सारी प्रक्रिया आसान हो गई है। देश की आजादी के बाद 66 लाख देश में रजिटेशन थे 2017 के बाद जब जीएसटी आया तक देश में 85 लाख नये रजिस्टेशन हुए। 2025 तक अर्थ व्यवस्था का साईज काफी बढ़ा है, विकास काफी आगे बढ़ा है।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र देवांगन ने कहा कि पं.दीनदयाल उपध्याय ने अभाव में देश के लिये जिया, एकात्म मानववाद को लेकर जिया। देश में रहने वाले पीड़ित लोगों तक विकास पहुॅचे ऐसी उनकी सोच थी।
इस अवसर पर वरिष्ठजनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात वित्त वाणिज्यकर मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र देवांगन ने पदयात्रा कर सदर बाजार, गोल बाजार के दुकानों में सम्पर्क कर जीएसटी दरों में की गई कटौती को लेकर आमजनों एवं व्यापारियों से संवाद किया।
।


