भाजपा नेताओं ने सफाई और श्रमदान कर पंडित उपाध्याय की जयंती मनाई 

बिलासपुर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर महान विचारक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं श्रम दान कर उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। उनके विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया।

श्री साव ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। सम्पूर्ण सृष्टि का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक समग्र विकास का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया और उनके विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष , महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, किशोर राय, आदि उपस्थित थे।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े बिलासपुर पहुंचे, जिला  अध्यक्ष का चन्द्र प्रकाश सूर्या ने किया भव्य स्वागत

Fri Sep 26 , 2025
बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े के प्रथम बिलासपुर आगमन पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक में गाजे बाजे व फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अंबेडकर चौक पहुंचा जहां श्री जांगड़े […]

You May Like

Breaking News