
बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े के प्रथम बिलासपुर आगमन पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक में गाजे बाजे व फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अंबेडकर चौक पहुंचा जहां श्री जांगड़े ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे सनम जांगडे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सम्मान समारोह के दौरान उन्होने प्रबुद्ध जनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को पूरा देश सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक को मिलें। इस दिशा में देश व प्रदेश कार्य कर रहा है। भाजपा शासन काल में देश व प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। पीएम आवास, आयुष्मान भारत योजना, सबके घरों में शौचालय, उज्जवला योजना सब भाजपा की देन है। इस सभी योजनाओं से देश के जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो रहे है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्वांत पर चल रही है।
इस माैके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि देश ही नही विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को भाजपा ही नही पूरा देश सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है।
आज प्रदेश व देश में जो भी विकास कार्य हो रहे है यह सब भाजपा की देन है। सनम जांगड़े मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ,प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता डहरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ऋषिकेशरी, घनश्याम रात्रे, रामनारायण भारद्वाज, महामंत्री योगेश बोले, संतोष पैनोरे,गौकारण सूर्यवंशी, विजय अंचल, राजेश्वर भार्गव, रामदुलार कोसले, चित्रेश परिहार, जितेन आंचल, ओम प्रकाश सूर्य हरीश केडिया, हीरेन आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Fri Sep 26 , 2025
दिग्गज कवियों की उपस्थिति ने महफिल को गुलजार कर दिया बिलासपुर। एसईसीएल वसंत विहार स्थित टैगोर हाल मे दिनांक 25.09.2025 को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमति शशि दुहन, श्रद्धा महिला मण्डल उपध्यक्षा श्रीमति इप्शिता दास, उपध्यक्षा श्रीमति विनीता जैन, उपाध्यक्षा […]