खपरगंज का गणेशोत्सव नफरत का ज़हर फैलाने की कोशिश करने वालों के मुंह पर तमाचा है

बिलासपुर। खपरगंज! ज़ी  हां संस्कारधानी  के इस  मोहल्ले नाम सुनते ही जेहन में उस मोहल्ले  का नाम उभर कर आ जाता है जहाँ रक्षाबंधन की रात्रि  असामाजिक तत्वों ने साम्प्रदायिक सद्भाव  बिगाड़ने  की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हों पाए। ये तत्व आगे भी ऐसी हरकत करने से बाज नहीं आएंगे. पुलिस ने अपना काम कर दिया है. एक पक्ष के सारे लोगों की गिरफ्तारी करके मगर दूसरा पक्ष का मुख्य आरोपी  बिलासपुर पुलिस के उन हाथों से बहुत दूर है जो  राज्य के बाहर जाकर विभिन्न आरोपियों को  तत्काल पकड़ कर ले आती है लेकिन एक पक्ष के आरोपी को पकड़ कर लाने और उसका जुलुस  निकालने में शायद उनके हाथ बंधे हुए है। हमारी शुभकामनायें है बिलासपुर पुलिस  को जल्दी सफलता मिले.

हम चर्चा कर  रहे थे बाद के खपरगंज  का जहाँ गणेशोत्सव  मनाया जा रहा।  एक दो नहीं पुरे 57 साल से मनाये जा रहे इस मोहल्ले के गणेशोत्सव  को देखकर लगा है नहीं कि इस मोहल्ले में पिछले दिनों साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की पूरी कोशिश की गई थी। इस मोहल्ले के गणेश उत्सव में सभी धर्म के लोग शामिल हैं.

इस बारे में वार्ड की वरिष्ठ पार्षद सुश्री  शहजादी  कुरैशी ने फेसबुक में जो कुछ भी लिखा हम उसे हूबहू यहाँ दे रहे हैं। सुश्री शहजादी   कुरैशी  ने लिखा हैं “”खपरगंज गणेश उत्सव समिति का यह गणेश पंडाल इस खपरगंज चौक का है जहां के फिजाओं में कुछ दिन पहले नफरत का ज़हर फैलाने की कोशिश की गई थी लेकिन खपरगंज के लोगों ने अपने चौक में पिछले 57 वर्षों से चले आ रही परंपरा बनाए रखा और पूरे जोश और पूरी एकता के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई और हर साल की तरह उस चौक के पूरे हिंदू और मुस्लिम भाई बहनों ने मिलकर त्यौहार का गरिमा और सौहार्द बनाए रखा।

आज गणेश पंडाल के इस मंच पर नन्हे नन्हे बच्चों की प्रस्तुति हुई रंग बिरंगी वेशभूषा में पहचान में नहीं आ रहा है कि कौन बच्चा हिंदू परिवार का ह कौन बच्चा मुस्लिम परिवार का है यह है हमारी मजबूत एकता की मिसाल वह एकता जो हमारे बुजुर्गों ने हमारे संस्कार में डाला है इस मंच से ही पैगाम सब तरफ पहुंच गया है की कोई कितनी भी कोशिश कर ले हमारे लहू का रंग लाल है लाल ही रहेगा हमारे अंदर किसी के उकसाने से किसी के बहकने से नफरत नहीं आ सकती हमारे त्यौहार एक है हमारा साथ एक है हमारे पड़ोसी एक है हमारा शहर एक है हमारा देश एक है आप सब भी दुआ करिए प्रार्थना करिए कि पूरे देश में हमारे शहर में हमारे मोहल्ले में हमारा आपस का प्यार हमारी एकता हमेशा बनी रहे इसे किसी की बुरी नजर ना लगे और जो लोग भटके हुए हैं उन्हें सही राह दिखे वह भी प्यार के साथ आपस में एक दूसरे से मिलकर रहे जय हिंद !

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News