रतनपुर की जलधरोहर को नई संजीवनी: श्री तोखन साहू के प्रयासों से प्राचीन तालाबों के संरक्षण हेतु ₹25.90 करोड़ स्वीकृत*

बिलासपुर। रतनपुर को तालाबों की नगरी कहा जाता है। ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध रतनपुर की पहचान उसके प्राचीन तालाबों और जलस्रोतों से भी जुड़ी रही है। इन्हीं तालाबों के संरक्षण, पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण की दिशा में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू के सतत एवं भागीरथी प्रयासों से मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के रतनपुर और तखतपुर को कुल ₹2,589.69 लाख (₹25.90 करोड़) की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि चार प्रमुख तालाबों के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है, जिसमें प्रत्येक परियोजना के साथ 05 वर्षों के संचालन एवं संधारण का भी प्रावधान शामिल है।

 

रतनपुर जैसे ऐतिहासिक नगर में तालाब केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि जनजीवन, आस्था, पर्यावरण और पर्यटन के संवाहक भी हैं। इन तालाबों के संरक्षण से न केवल जल उपलब्धता और भूजल स्तर में सुधार होगा, बल्कि नगर की सांस्कृतिक गरिमा और धार्मिक महत्व को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है—

 रत्नेश्वर तालाब, रतनपुर – ₹949.99 लाख (लगभग ₹9.50 करोड़)

 कृष्णार्जुनी तालाब, रतनपुर – ₹749.95 लाख (लगभग ₹7.50 करोड़

– दनिहा तालाब, रतनपुर – ₹449.85 लाख (लगभग ₹4.50 करोड़

– टोनही तालाब, तखतपुर – ₹439.90 लाख (लगभग ₹4.40 करोड़)

कुल स्वीकृत राशि : ₹2,589.69 लाख (लगभग ₹25.90 करोड़)।

श्री तोखन साहू ने कहा कि रतनपुर की पहचान उसके प्राचीन तालाबों, मंदिरों और समृद्ध विरासत से है। ऐसे में इन जलस्रोतों का संरक्षण केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर को सुरक्षित रखने का संकल्प है। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत इन परियोजनाओं से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, तालाबों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण होगा, पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा तथा रतनपुर और तखतपुर में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा आवासन एवं विष्णुदेव साय को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जल संरक्षण और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रथयात्रा पर विधायक देवेंद्र यादव ने सपत्नीक महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किये

Thu Jul 16 , 2026
आज रथ यात्रा के पावन पर्व पर भिलाई  विधायक श्री देवेंद्र यादव  ने सहपरिवार महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी का दर्शन किया एवं भिलाई के जनमानस की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा ।।   निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

You May Like

Breaking News