केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से इस्तीफा लेने केंद्र सरकार आखिर और कितने युवाओं की मौत चाहती है?देश के लाखों युवाओं की नजर से गिर चुकी है मोदी सरकार

*केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से इस्तीफा लेने केंद्र सरकार आखिर और कितने युवाओं की मौत चाहती है?देश के लाखों युवाओं की नजर से गिर चुकी है मोदी सरकार*

*कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा : कांग्रेस इसके लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी*

बिलासपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आज यहां कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों से निराश होकर 21 से अधिक युवक आत्महत्या कर चुके हैं मगर मृत युवाओं के परिजनों को राहत पहुँचाने ,उनका अभिभावक बनने के बजाय प्रधानमंत्री श्री मोदी शिक्षा मंत्री को बचाने में लगे है । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अफ़सोस जताने के लिए सामने तक नहीं आ रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हटा भी नहीं रहे है। आखिर और कितने युवाओं की मौत चाहती है यह सरकार ? कांग्रेस चाहती है कि शिक्षा मंत्री को तत्काल हटाया जाए। उन्हें मंत्री पद से हटाने कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी।बिलासपुर में आयोजित “छात्रों की गूंज ” कार्यक्रम में पीड़ित छात्रों को संबोधन के लिए पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस ‘छात्रों की गूंज’ के नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। इसमें 40 दिनों तक देशभर के 28 प्रमुख शहरों में कई चरणों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत छात्र, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी, कोचिंग संस्थानों से जुड़े युवा और शिक्षा क्षेत्र के लोगों से संवाद किया जा रहा है। बिलासपुर इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है और वे राहुल गांधी का दूत बनकर यहां आए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर ही यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोजगार, भर्ती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मूल सवालों से लगातार बच रही है। पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हो चुके।देशभर के 6.5 करोड़ से अधिक युवा इससे प्रभावित हुए है। पेपर लीक से 21 से अधिक युवा आत्महत्या कर चुके है। अभी तक नीट के मामले में जो कार्रवाई हुई है वह छोटे लोगों पर हुई है। छोटी मछली पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा बल्कि मगरमच्छ को पकड़ना होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। वे अपना पद नहीं छोड़ रहे है तो प्रधानंत्री को उन्हें तत्काल हटाना चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि सरकार पेपर लीक पर प्रभावी कानून, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करती तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर देशव्यापी संवाद तेज करने का ऐलान किया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष द्वय सिद्धांशु मिश्रा,महेंद्र गंगोत्री,विजय केशरवानी ,शैलेश पाण्डेय,अभय नारायण राय,राजेंद्र शुक्ला ,ऋषि पांडे समेत कांग्रेस नेता मौजूद थे।

 

 

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News