किसानों को डीएपी और डीजल की उपलब्धता पर  कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में  उठाया सवाल

 

बिलासपुर।कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा सत्र के दौरान किसानों को डीएपी उर्वरक एवं डीजल की उपलब्धता पर प्रश्न उठाया अटल श्रीवास्तव ने पूछा क्या की क्या किसानों को मांग अनुरूप डीएपी की उपलब्धता हो रही है और क्या किसानों को कृषि कार्य हेतु डिब्बे एवं जेरीकेन में डीजल प्रदान किया जा है। अटल श्रीवास्तव के प्रसन्न पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि किसानों को 60% मात्रा में डीएपी उर्वरक एवं शेष मात्रा में वैकल्पिक उर्वरक एनपीके एसएसपी एवं नैनो डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को कृषि कार्य हेतु डीजल की सुचारू रूप से उपलब्ध उपलब्ध करवाया जा रहा है।

कोटा में हफ्तों तक बिजली बंद:

अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में कोटा विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में हफ्तों तक बिजली बंद होने एवं प्रतिदिन 10 घंटे तक बिजली अवरोध होने की समस्या को ध्यानाकर्षित किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी की निष्क्रियता एवं संसाधनों की कमी से कोटा में सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। किसान व्यापारी विद्यार्थी बच्चे सहित समस्त क्षेत्रवासी अघोषित बिजली कटौती से परेशान है समस्त क्षेत्रवासीयो में शासन के प्रति भारी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला से भावनात्मक बुद्धिमत्ता सीख रहे बच्चे

Sat Jul 18 , 2026
स्पिकमेके द्वारा आयोजित सत्रिय नृत्य कार्यशाला एवं प्रस्तुति बिलासपुर। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में स्पिकमेके द्वारा असम के सत्रिय नृत्य पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के लिए असम से चार कलाकारों का आगमन हुआ | सभी कलाकार अपने-अपने क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News