वन्दे मातरम् मित्र मण्डल के स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण: 23 अगस्त को बिलासपुर में भव्य ‘युवा भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन

बिलासपुर, 3 अगस्त 2026— राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्थान और राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन के लिए समर्पित संस्था ‘वन्दे मातरम् मित्र मण्डल’ अपनी स्थापना के यशस्वी 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य ‘युवा भाषण प्रतियोगिता’का आयोजन करने जा रहा है। इस संबंध में रविवार को आयोजित संस्था की 260 वीं बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई प्रतियोगता के संयोजक नवीन दुबे ने विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया एवं सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

* यह प्रतियोगिता युवाओं में छिपी वक्ता कला को मंच प्रदान करने और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

रविवार की बैठक का मुख्य निर्णय

संस्था के 5 वर्ष पूरे होने के इस खास अवसर को युवाओं के वैचारिक विकास और राष्ट्रप्रेम को समर्पित एक बड़े आयोजन के रूप में मनाया जाए। बैठक में प्रतियोगिता की सभी तैयारियों, नियमों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया, ताकि अधिक से अधिक युवा इस मंच का लाभ उठा सकें।

मुख्य कार्यक्रम विवरण

आयोजक: वन्दे मातरम् मित्र मण्डल

 दिनांक: 23 अगस्त 2026

 समय:अपराह्र 3:59 बजे से

 कार्यक्रम स्थल: पंडित देवकी नंदन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर

प्रतियोगिता के आयु वर्ग एवं पंजीकरण लिंक

यह प्रतियोगिता दो अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी

  विषय:”लव जिहाद : समस्या एवं समाधान*

1. वर्ग – 1 (15 से 18 वर्ष):

 समय 3 + 1

पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/pk91JGxNt6VDzyDMA

 2. वर्ग – 2 (18 से 25 वर्ष):

  समय 4+1

 पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/SPhEYULux4aJNSb26

महत्वपूर्ण निर्देश एवं चयन प्रक्रिया

पंजीकरण तिथि: इच्छुक प्रतिभागी दी गई ऑनलाइन लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी प्रविष्टि 5 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 के बीच अवश्य भेजें।

 अनिवार्य शर्त: पंजीकरण के साथ प्रतिभागी को अपने भाषण का 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विशेष नियम: प्रतियोगिता में सबसे पहले आने वाले प्रथम 100 प्रतिभागियों के वीडियो पर ही विचार किया जाएगा। चयन समिति द्वारा उनमें से श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।

आकर्षक पुरस्कार राशि (दोनों वर्गों के लिए पृथक-पृथक)

युवा वक्ताओं को प्रोत्साहित करने हेतु संस्था द्वारा निम्नलिखित पुरस्कार घोषित किए गए हैं:

प्रथम पुरस्कार: 11,000/- रुपये

द्वितीय पुरस्कार: 7,000/- रुपये

 तृतीय पुरस्कार:5,000/- रुपये

(नोट: निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा, तथा सर्वाधिकार सुरक्षित रहेंगे।)*

 विशेष संपर्क सूत्र

प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए प्रतिभागी निम्नलिखित संपर्क सूत्रों पर प्रातः 11 बजे से संध्या 6 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं:

 पृथ्वी सहगल 7000470728

नारायण मूर्ति: 7000983482

पूर्णिमा पिल्ले: 9406366307

अभिषेक पांडेय: 7000781524

> वन्दे मातरम् मित्र मण्डल समस्त युवाओं, छात्र-छात्राओं और शिक्षण संस्थानों से आग्रह करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाएं।

   बैठक को जय सिंह चंदेल,रमेश अग्रवाल पूर्णिमा पिल्लै,प्रफुल्ल चौहान,जय प्रकाश लाल,मनहरण लाल वर्मा,गोरी शंकर कोरी,डॉ सपन दत्ता, के साइ बाबा ने संबोधित किया संगठन गीत भगवान शर्मा ने शपथ नरेंद्र यादव ने एवं संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया

 

>

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तोखन साहू की पहल रंग लाई, परसदा यातायात नगर में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति*

Mon Aug 3 , 2026
बिलासपुर। बिलासपुर के परसदा वार्ड क्रमांक 09 स्थित यातायात नगर में रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति माननीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल के बाद मिली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के […]

You May Like

Breaking News