*🔹 यातायात पुलिस एवं आमजन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान हुई और भी सरल और सुगम *🔹आमजन द्वारा यातायात सम्बन्धी सूचना प्राप्ति के तत्काल पश्चात समस्याओं के समाधान हेतु होगा त्वरित प्रयास* *🔹 यातायात पुलिस बिलासपुर के प्रत्येक इकाईयाँ अपने-अपने क्षेत्र में रहेगी मुस्तैद* *🔹 आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्रीय यातायात […]

🚨 *बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडे-बदमाशों पर सघन निगरानी* बिलासपुर।शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज दिनांक 27.04.2025 को बिलासपुर पुलिस द्वारा एक व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक […]

छ.ग. राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल मुख्य परीक्षा-2025 के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोहरसी, वि.खं. फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद, केन्द्र कोड-2208 में दिनांक 04.04.2025 को कक्षा 12वीं विषय गृहविज्ञान की परीक्षा आयोजित थी । केन्द्राध्यक्ष एवं एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष के द्वारा थाना पाण्डुका, जिला […]

बिलासपुर ।”अयोध्या दर्शन सेवा समिति” एवं “नगर निगम ” के तत्वावधान में, शहर के 21 विभिन्न स्थानों पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ रविवार को विधायक अमर अग्रवाल के हाथों नेहरू चौक से  किया गया । इस पुण्य कार्य का आयोजन संयोजक प्रवीण झा के नेतृत्व में हो रहा है। रविवार […]

बिलासपुर. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप में योग के नाम पर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठाते हुए  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशवानी ने कहा है कि इस पूरे मामले और विवाद के लिए कुलपति अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच […]

  2021 में दिल्ली के लिए सप्ताह में आठ उड़ान थी जो आज 5 दिन है, प्रयागराज और जबलपुर के लिए भी सप्ताह में चार दिन से घट कर अब केवल दो दिन राज्य सरकार 72 सीटर विमान चलाने वाली सभी कंपनियों को ओपन टेंडर से आमंत्रित करें   बिलासपुर […]

बिलासपुर।साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय के रोड परिवहन बेड़े में आज 12 नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल किए गए । इस हेतु मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित समारोह में आज एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन द्वारा, श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एवं श्री हिमांशु जैन, मुख्य […]

*🔹 टीम में पुलिस, यातायात, एन एच, एन एच आई, पी डब्ल्यू डी, नगर निगम आदि विभाग होंगे शामिल* *🔹 कारणों की जानकारी एकत्रित कर समीक्षा उपरांत विभाग अनुरूप की जाएगी आवश्यक समाधान कारक आवश्यक प्रयास* *🔹 संयुक्त टीम के द्वारा शीघ्र दी जाएगी कारणों की समीक्षात्मक प्रतिवेदन* बिलासपुर। वरिष्ठ […]

  प्याऊ सेवा का भव्य शुभारंभ    विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी के मुख्य आथित्य में            नेहरू चौक से किया जाएगा बिलासपुर ।”अयोध्या दर्शन सेवा समिति” एवं “नगर निगम “ के तत्वावधान में, शहर के 21 विभिन्न स्थानों पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ […]

बिलासपुर।कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों के ऊपर हुए आतंकी हमले ने आज पूरे देश को दहला कर दिया है। पूरे देश में हर कोने से इस हमले की निंदा की जा रही है, और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा भी शुक्रवार शाम […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी