शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर माता महामाया मंदिर पैदल दर्शनयात्रा में सम्मिलित हुए लाखो श्रद्धालु ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में रही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

 *📌 पैदल दर्शनयात्रा को सफल बनाने कदम-कदम पर पुलिस रही तैनात* *सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने स्वयं रात को तीन बजे तक नगर भ्रमण में रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक*

📌*दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पृथक से 10 पैदल एवं वाहन पेट्रोलिंग को गई तैनात*

*📌 सप्तमि तिथि को पैदल यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।* *📌 ड्युटी के दौरान हजारो असामाजिक तत्वों की कई गई सघन चेकिंग*

📌*चेकिंग के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वार पहने हुए 1000 से अधिक चुड़ा, पंच , कैंची एवं रखे चाकू आदि सामान किया गया जप्त।*

📌 *सुरक्षा व्यवस्था के दौरान 02 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

बिलासपुर।    वर्ष 2025 के शारदीय नवरात्र 22 सितंबर को शुरू हुआ, दिनॉक 29-09-2025 को सप्तमि तिथि पर लाखों श्रद्धालुगण दूर-दूर से रतनपुर मॉ महामायादेवी मंदिर दर्शन करने आये, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगणों की ड्युटी कदम-कदम पर लगाई गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन यात्रा के दौरान किसी प्रकार का कोई परेशानी अथवा किसी प्रकार आपराधिक घटना ना हो।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सप्तमि तिथि की सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किया गया । सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया ।

सप्तमी के चलते लाखों की संख्या में पदयात्रियों के द्वारा मॉ महामायादेवी की दर्शन कियेा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया एवं अलग से 10 पैदल एवं वाहन पेट्रोलिंग भी लगाई गई थी।सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने स्वयं रात को तीन बजे तक नगर भ्रमण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह उपस्थित रहे ।

इस यात्रा के दौरान हजारो असामाजिक तत्वों की कई गई सघन चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वार पहने हुए 1000 से अधिक चुड़ा, पंच , कैंची एवं रखे चाकू आदि सामान जप्त किया गया ।

सप्तमि तिथि में अव्यवस्था फैलाने वाले 02 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भी दाखिल किया गया। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस के द्वारा अपनी ड्युटी के प्रति ईमानदारी, सतर्कता एवं कड़ी मेहनत के कारण नवरात्रि की विशेष पैदलयात्रा ड्युटी शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब,सरकार गौ तस्करी को बढ़ावा दे रही: कांग्रेस 

Wed Oct 1 , 2025
बिलासपुर ।  जिस गौ वंश की रक्षा को लेकर भाजपा ने चुनावी वैतरणी पार की उसी गौवंश को लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पिछले पौने दो साल के कार्यकाल में 5 लाख पशुधन गायब हो गए है,2500 की दुर्घटनाओ और भूख […]

You May Like

Breaking News