
बिलासपुर। कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय का विधायक अटल श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया है।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा के नगर पालिका बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। नगर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न शहरी विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन एवं बजट प्राप्त होगा। इससे कोटा नगर के सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि कोटा की जनता लंबे समय से नगर पालिका बनाए जाने की मांग कर रही थी। राज्य सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके लिए वे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर पालिका बनने के बाद कोटा में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Jun 21 , 2026
भगवान श्री कृष्ण जी जगन्नाथपुरी में पधारे तो भक्त माता कर्मा ने उन्हें खिचड़ी का भोग लगाया – तोखन साहू यादव समाज हमेशा से ही रक्षक के रूप में रहता है – सुशांत शुक्ला बिलासपुर । यादव समाज के शपथ समारोह का कार्यक्रम शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर […]