बिलासपुर।अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम करने जा रही है जो अनेक चरणों में किए जा रहे हैं। आज जिला भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत पर तैल चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा किए […]

   अधिकारियों को विधायक ने चेताया सुशासन की आस से जनता ने चुना,लापरवाही बर्दास्त नहीं बिलासपुर । सुशासन तिहार के अंतर्गत आज विधानसभा बेलतरा के ग्राम पंचायत मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर का  विधायक सुशांत शुक्ला ने जायजा लेकर शिविर में प्राप्त आवेदनों की सिलसिलेवार जानकारी ली उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों […]

   अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र की स्थापना एवं बस्तर की सांस्कृतिक पुरातत्व धरोहर को शोध एवं पर्यटन केंद्र बनाने के लिए बुद्ध शांति पार्क की स्थापना का विधायक नीलकंठ ने उठाया बीड़ा। बिलासपुर। बस्तर क्षेत्र के केशकाल में कोंडागांव गांव के पास फरस गांव से 40 किलोमीटर दूर भोगापाल में बुद्ध शांति […]

बिलासपुर।। यातायात पुलिस बिलासपुर के सौजन्य में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, परिवहन विभाग के संयुक्त समन्वय द्वारा बस संचालकों के साथ कई चरणों में ली आवश्यक मीटिंग में  यह  फैसला लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर आमजन के सरल, सुगम व सुरक्षित आवागमन को […]

576 ज़िंदगियाँ प्रभावित, बालिका सशक्तिकरण अभियान 6.0 में 84 नए सपनों को मिला नया आयाम एनटीपीसी कोरबा ने गर्व के साथ अपनी प्रमुख सामुदायिक पहल बालिका सशक्तिकरण अभियान (2025) के छठे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की है। यह परिवर्तनकारी कार्यक्रम, जो बालिकाओं के समग्र विकास और लैंगिक समानता को […]

 कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से बेलगहना में कॉलेज खोलने की थी मांग बिलासपुर।प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा ग्राम आमागोहन में आयोजित सुशासन तिहार में बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा करने पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री  का आभार […]

बिलासपुर।  आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले  के कोटा ब्लाक  के आमगोहन पहुंचे। आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण में उत्साह और खुशी का माहौल था । चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया की एक झलक देखने और उन सुनने के लिए घंटों […]

बिलासपुर।कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा प्रभारी. सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में बोदरी चकरभाटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कच्ची शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई और 6 प्रकरणों में 250लीटर कच्ची शराब और 1790किलोग्राम महुआ लहान तालाब एवं नाले से बरामद कर प्रकरण […]

जांजगीर में’ संविधान बचाओ रैली’, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला   बिलासपुर  ।  जांजगीर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान  बचाओ सभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि संबंधन कोई कागज का टुकड़ा नहीं  है बल्कि यह भारत की लोकतंत्र की आत्मा है, जो […]

*थाना सिटी कोतवाली परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश  सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन पर थाना सिटी कोतवाली परिसर में चेतना कार्यक्रम के तहत “आओ संवारे कल अपना” के अंतर्गत समर कैंप का आयोजन किया […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी