बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को आज कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने समर्थन दिया। धरने पर बैठी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ कर व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने की तैयारी कर रही है यह गरीबों की नहीं पूंजी पत्तियों की सरकार है। विधायक […]

बिलासपुर।  जातियों और समाज के लोगों तथा आराध्य देवों के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी करने का आजकल फैशन सा निकल पड़ा है जिसके विरोध में पीड़ित समाज के लोग पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई की मांग करते है । अभी दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के […]

प्रेम, यौवन, सौंदर्य, जीवन, जिजीविषा, मधुशाला, मधुबाला, हाला, प्याला, के लोकप्रिय कवि डॉ. हरिवंश राय उत्ताल तरंगों से उस पार परात्पर प्रभु का निमंत्रण पाकर चले गए। वे कभी तन्मय होकर गाते थे, तल्लीन होकर गुनगुनाते थे इस पार प्रिये तुम हो, मधु है उस पार न जाने क्या होगा? […]

बिलासपुर ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का प्रांतीय प्रतिनिधी सम्मेलन 30 नवंबर दिन रविवार को नगर स्थित”अनुभव भवन”ज्येष्ठ नागरिक संघ कार्यालय ब्रहस्पति बाज़ार में प्रातः 9-00 बजे से दोपहर 2-00 बजे तक सम्पन्न होगा । उक्त जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि प्रातः 9-00 […]

बिलासपुर। लिंगियाडीह क्षेत्र में नगर-निगम की ओर से गरीब परिवारों के मकान तोड़ने और गार्डन व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण की तैयारी को लेकर आज क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। सर्वदलीय विकास मंच लिंगियाडीह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। मंच के […]

– बिलासपुर ।25 वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय बॉल बेडमिंटन प्रतियोगिता पलारी में बिलासा पब्लिक स्कूल बोडतरा के खिलाड़ी 21 नवम्बर से 23 नवम्बर तक अपनी खेल कौशल का कुशल प्रदर्शन करेंगे। इसके मार्गदर्शक एवम कुशल प्रशिक्षक भूमेश पाण्डेय एवम टीम मैनेजर कमलेश कश्यप व्यायाम शिक्षक को बिलासा पब्लिक संस्था प्रमुख  डी […]

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू का राजस्थान दौरा दौरे की शुरुआत श्री साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध रणकपुर जैन मंदिर में दर्शन किए। इसके उपरांत उदयपुर प्रवास के दौरान श्री मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में सर्किट हाउस, […]

, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी आंदोलन विषय पर प्रथम पी-एच.डी. बसुबंधु दीवान से :- आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र मध्य प्रदेश और गोंडवाना के जनजाति गौरव रानी दुर्गावती पर सर्वप्रथम पी-एच.डी.  जगत बहादुर सिंह ने किया था सन 1857 की क्रांति के शहीद क्रांतिवीर वीर नारायण सिंह पर सर्वप्रथम पी-एच.डी. डॉ. […]

    *रक्षा मंत्रालय ने 24 करोड रुपए जमीन अधिग्रहण की लागत और 26 करोड रुपए 12 साल का ब्याज मांगा *इस सहमति के बावजूद अब तक राज्य सरकार ने 50 करोड रुपए देने को हां नहीं कहा है बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर एयरपोर्ट के […]

बिलासपुर। जिला न्याय की आधारशिला” न्यायालय परिसर, बलौदाबाजार में “विधि के शासन विषय पर महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन जिला अधिवक्ता संघ बलौदाबाजार द्वारा शुक्रवार को किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की उपस्थिति रही। मुख्य न्यायाधिपति ने कार्यक्रम […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी