राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2026

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने वीडियो कॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली भारोत्तोलक सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

वीडियो संवाद के दौरान श्री साहू ने ज्ञानेश्वरी यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता में 199 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच एवं 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जो उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिचायक है।

 

श्री तोखन साहू ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता देशभर के युवाओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ की बेटियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए अनेक पदक जीतेंगी और देश का मान-सम्मान निरंतर बढ़ाती रहेंगी।

 

इस अवसर पर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने श्री साहू द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का उत्साहवर्धन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा देश के लिए अधिक से अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने की प्रेरणा देता है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पीएमएवाई-यू 2.0 के क्रियान्वयन की समीक्षा कर अधिकारियों का बढ़ाया उत्साह

Wed Jul 29 , 2026
*पीएम आवास योजना (शहरी) एवं पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 127 लाख से अधिक आवास स्वीकृत, 96 लाख से अधिक परिवारों को मिला अपना घर* नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2026 केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन में हाउसिंग फॉर ऑल (HFA) […]

You May Like

Breaking News