जिला अधिवक्ता संघ के अनुराग बाजपेयी अध्यक्ष निर्वाचित हुए 

धनंजय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला, विवेक सचिव, शंकर सह सचिव, मनोज ग्रंथालय सचिव, श्वेता कोषाध्यक्ष और हेमलता साहू कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए

बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज किया है। बाजे गाजे के साथ संघ के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें 380मतों के अंतर से विजयी घोषित किया।बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के द्बिवार्षिक चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 2446 मतदाताओं में से 1819 मतदाताओं ने मतदान किया वही 17 मतदाताओं ने शुक्रवार को डाक मतपत्र से मतदान किया था। मतदान के बाद मतपेटी सिविल लाइन थाना में जमा कराया गया। रविवार की सुबह प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटी मतगणना स्थल में लाया गया। देर शाम तक सभी प्रमुख पदों के परिणामों की घोषणा की गई।अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी 380 वोटों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला निर्वाचित हुई। विवेक पांडेय 179 मतों से सचिव निर्वाचित हुए। शंकर चतुर्वेदानी 183 मतों से सह सचिव निर्वाचित हुए। मनोज सिंह ठाकुर 96 मतों से ग्रंथालय सचिव, श्वेता शास्त्री 270 मतों से कोषाध्यक्ष, 289 मतों से सचिव दिघ्रस्कर क्रीड़ा एवं सास्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी महिला आरक्षित पद के लिए अधिवक्ता हेमलता साहू 1152 मत प्राप्त’ कर प्रथम एवं प्रतीक्षा सिंह 862 मत प्राप्त कर द्बितीय वरियता में निर्वाचित हुई है। कार्यकारिणी सामान्य के 4 पदों के लिए देर शाम तक मतगणना जारी रहा।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने परिणाम आने के बाद बाजा गाजा व समर्थकों के साथ सबसे पहले न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आर्शिवाद लिया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन,"स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार" की थीम पर श्री लोहाणा महापरिषद महिला विंग, ज़ोन 13 का प्रेरणादायी कार्यक्रम

Sun Jul 26 , 2026
बिलासपुर, 25 जुलाई। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री लोहाणा महापरिषद, महिला विंग, ज़ोन 13 द्वारा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” विषय पर गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन गुजराती समाज भवन, टिकरापारा, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। […]

You May Like

Breaking News