बिलासपुर । जिला पंचायत के चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है । देखें सूची:

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त पर भी भाजपा की मदद करने लगाया आरोप बिलासपुर।आ बिलासपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा ,पूजा विधानी और अन्य 70 वार्ड प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है। इस […]

बसपा प्रत्याशी ने लगाई  याचिका त्रुटिपूर्ण होने के कारण वापस लिया लेकिन दुबारा लगाने की गुंजाइश बिलासपुर, 5 फरवरी (देशबन्धु) । बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र  के दस्तावेजों को लेकर दायर याचिका वापस ले ली गई। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई के […]

बिलासपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन ने मंत्री रहे अमरजीत भगत ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ,जिला कांग्रेस ग्रामीण / शहर  अध्यक्ष ,पूर्व विधायकों ,पूर्व सांसद की उपस्थिति में कांग्रेस भवन में  कांग्रेस का घोषणा जारी किया जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की जनता से वादा करती […]

बिलासपुर । लगातार मिल रही सफलताओं के उत्साह से लबालब   भारतीय जनता पार्टी ने न्याय धानी में अपने  चुनावी घोषणा पत्र का विमोचन किया । उप मुख्यमंत्री अरुण साव  ने इस बारे में  पत्रकारों को  बताया कि s छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेई  जन्म शताब्दी […]

बिलासपुर।नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा लगातार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है । कल ही 27 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया था और आज रतनपुर नगर पंचायत का चुनाव लड़ने वाले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसंत […]

यह दावा पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए किया है । आज दोपहर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि 5 साल के दौरान कांग्रेस ने बिलासपुर शहर की दुर्दशा कर दी है जिसको पटरी […]

बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अब उच्च कुलीन परिवारों के और उच्च शिक्षित महिलाएं भी खुलकर सामने आने लगी है ये ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए अच्छे संकेत है । इस बार  ग्रामीण मतदाताओं को सुशिक्षित महिलाओं को जीता कर लाना चाहिए ।शिक्षित महिलाएं अपने क्षेत्र के विकास […]

 बिलासपुर । प्रसिद्ध उद्योगपति अमोलक सिंह भाटिया  की धर्म पत्नी श्रीमति सतपाल कौर भाटिया जी का स्वर्गारोहण मुम्बई स्थित कोकिलाबेन हास्पिटल मे 03/02/2025 सोमवार देर रात हो गया है।* *ये पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रही थी। अंतिम स्वांस कोकिलाबेन हास्पिटल मुम्बई मे ली।*वे स्व सुरजीत सिंह भाटिया , […]

बिलासपुर ।। सोमवार को  काँग्रेस के महापौर पद प्रत्याशी प्रमोद नायक ने वार्ड नं. 24 राजेंद्र नगर वार्ड नं. 25 क्रांति कुमार भारतीय नगर वार्ड नं. 26 अफाक उल्ला नगर वार्ड नं. 23 मदर टेरेसा नगर वार्ड नं. 31 गुरू घासीदास नगर वार्ड नं. 20 भक्त कंवर राम नगर वार्ड […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी