केन्द्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं

बिलासपुर/मुंगेली ।केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के जरहागांव में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में सहभागिता कर आमजन से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार “सुशासन की सरकार, जनसंवाद से संपूर्ण समाधान” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इसके पूर्व श्री साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से भेंट एवं संवाद किया। जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। श्री साहू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्रोन कैमरा से  निगरानी में चांटीडीह से साढ़े तीन लाख रु कीमती 6744 किलो गांजा जब्त,5 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार,धारदार चाकू भी बरामद 

Tue Jun 2 , 2026
   सरकंडा पुलिस ने नशे के सौदागरों की घेराबंदी, मिली बड़ी सफलता 👥**गिरफ्तार आरोपी**    1. कुश यादव उर्फ पप्पू यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा कुंदरू बाड़ी, सरकंडा।  2. दीपक साहू (उम्र 18.6 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा विश्वकर्मा चौक, सरकंडा और 05 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) बिलासपुर। थाना सरकंडा को […]

You May Like

Breaking News