बारात में नाचने के विवाद पर बारातियों और ग्रामीणों के बीच हिंसक संघर्ष ,दे दनादन में दो युवक घायल,बारातियों के वाहनों में तोड़फोड़ भी

तखतपुर ।  (टेकचंद कारड़ा) । क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोढ़े से ग्राम कुंआ गई एक बारात में बुधवार रात को उस समय बड़ा बवाल हो गया, जब डीजे में नाचने को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। प्रारंभ में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते यह विवाद उग्र रूप लेता चला गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजे में नाचने के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच बहस छिड़ गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बारातियों ने पहले गांव के कुछ लड़कों के साथ मारपीट कर दी, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर बारातियों को घेर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बारातियों को रोककर उनके साथ मारपीट की और कई लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि गुस्साए ग्रामीणों ने बारात में शामिल वाहनों को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और भारी नुकसान होने की खबर है।इस हिंसक झड़प में विनय पटेल और पंकज पटेल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बारात में शामिल लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। शादी समारोह का माहौल अचानक तनाव और भय में बदल गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News