चेतना अभियान का सातवें चरण “सियान चेतना”का हुआ शुभारंभ ,अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर सुरक्षित सियान का संकल्प

 

**➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह का यह अभियान समाज के वरिष्ठ नागरिकों को होगा समर्पित**

**➡️पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से दीप प्रज्वलन उपरांत हुआ शुभारंभ *➡️जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे मौजूद*

*➡️विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न निवारण जागरूकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिको हेतु अनोखी पहल*

*➡️छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फ़ेडरेशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी रहे उपस्थित*

बिलासपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में चेतना अभियान के सातवे चरण को समाज के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित किया। आज दिनांक 23.06.205 को पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में “सियान चेतना” कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से दीप प्रज्वलन उपरांत हुआ । कलेक्टर  संजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फ़ेडरेशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न निवारण जागरूकता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिको की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु अनोखा प्रयास किया जा रहा है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक एक बरगद वृक्ष के रूप में है, जिसकी छाया में पूरे समाज का पालन पोषण होता है। एवं परिवार सुसंस्कृत होता है। उन्होंने थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनके हितों के लिए प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी वरिष्ठ नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जानकर उनके निदान करने हेतु आश्वासन दिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न निवारण जागरूकता दिवस के स्थान पर हमें विश्व वरिष्ठ नागरिक खुशहाली दिवस मनाना चाहिए, हम सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि किसी भी वरिष्ठ नागरिक के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न ना हो। उन्होंने जिले में एक माह तक लगातार वरिष्ठ नागरिकों की जागरूकता एवं उनकी सुरक्षा हेतु *सियान चेतना* कार्यक्रम चलाने की घोषणा की

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा  भी उपस्थित थे, जिन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।चर्चा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये जिससे ह्यूमन लाइब्रेरी , सियान चेतना केंद्र जैसे नए कॉन्सेप्ट्स भी उभर कर सामने आए ।

छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कनफेडरेशन के अध्यक्ष डा देवरस ने अपने स्वागत उद्बोधन में विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न निवारण दिवस की प्रासंगिकता एवं शुरुआत पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सत्यभामा अवस्थी  द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन चेतना नोडल अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा द्वारा किया गया।जिला बिलासपुर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपना सुझाव और विचार प्रस्तुत किया गया साथ ही अपनी समस्या को व्यक्त किए समस्याओ को गंभीरता से सुनकर समस्या का निराकरण हेतु प्रयास किया जाएगा ताकि बिलासपुर जिला कि साथ साथ प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा सरक्षण और सम्मान मिल सके ।

 कार्यक्रम में ,  संदीप अग्रवाल जिला पंचायत CEO बिलासपुर,  अरविन्द प्रशिक्षु IAS बिलासपुर की उपस्थित में संपन्न हुआ। बिलासपुर पुलिस के अधिकारी  राजेंद्र जायसवाल अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमती अर्चना झा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती मंजूलता करकेट्टा DSP पुलिस लाइन, बिलासपुर, श्रीमती भारती मरकाम DSP बिलासपुर, श्री भूपेंद्र गुप्ता रक्षित निरीक्षक बिलासपुर और सम्मानीय वरिष्ठ नागरिक, चेतना मित्र और चेतना सदस्य उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमित जोगी अपने 1172 समर्थकों समेत गिरफ्तार , जमानत पर रिहा भी हो गए,पूरी खबर पढ़ें विस्तार से 

Wed Jun 25 , 2025
  *गौरेला के ज्योतिपुर चौराहा में छग के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की मूर्ति अनावरण करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा ऐसी  गंदी राजनीति भी किस काम की? निजी जमीन पर स्व.जोगी की प्रतिमा लगाने कौन डाल रहा अड़ंगा? छत्तीसगढ़  के प्रथम मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत […]

You May Like

Breaking News