प्रधानमंत्री मोदी 33 हजार करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात:मुख्यमंत्री मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री के आने की हो रही तैयारियों का सी एम ने लिया जायजा


: बिलासपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। नवरात्र के शुभ दिन में उनका आगमन हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। हमने कहा कि काफी दिन हो गए छत्तीसगढ़ की जनता आपको नजदीक से देखना और स्वागत करना चाहते हैं। उन्होंने आने की सहमति दी और तब से यहां उनके आगमन की तैयारी जोर-जोर से शुरू हुई। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में बिलासपुर में प्रधानमंत्री के 30 मार्च को कार्यक्रम की अच्छी तैयारी चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बने हेलीपैड, मंच व बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का अब तक का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। पांच विशाल डोम इसमें सजाए गए हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में अपूर्व उत्साह का माहौल है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य स्तरीय बड़ा कार्यक्रम है। पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। लगभग 2 लाख लोगों के आने की संभावना है।लगभग 33 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात प्रधानमंत्री देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम जनमन योजना का प्रदेश में बहुत अच्छे तरीके से संचालन हो रहा है बिरहोर बैगा, पहाड़ी कोरवा जनजातियों के विकास की गति इससे तेज हुई है। उन्होंने समारोह की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर की सराहना की ।
उन्होंने कहा कि तैयारी के पल-पल की जानकारी मुझे है । चूंकि प्रधानमंत्री बड़े अरसे बाद स्वयं यहां आने वाले हैं इसलिए मैं नजदीकी से तैयारी का जायजा लेने पहुंचा हूं । उन्होंने कहा कि यहां आने वाले हितग्राहियों को कोई परेशानी ना हो,सबको उनके घर से लाने और वापस घर पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन एवं अधिकारियों की है । इस दौरान उन्हें किसी तरह की खान-पान सेहत आदि की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने लगी है। इसे ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्था इसके अनुरूप किया जाए।

इस अवसर पर विधायक  धरमलाल कौशिक,  अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह,  पुन्नूलाल मोहले,  सुशांत शुक्ला,  भूपेंद्र सवन्नी,महापौर पूजा विधानी,  दीपक ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  पी दयानंद ,संभाग आयुक्त  महादेव कावरे ,आईजी संजीव शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान से क्षत्रिय समाज गुस्से में, बिलासपुर में कानूनी कार्रवाई की मांग

Thu Mar 27 , 2025
बिलासपुर। देश के महान शूरवीर और क्षत्रिय कुल गौरव महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) के विरुद्ध सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश है। इस बयान को समाज ने वीरता और स्वाभिमान का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। इसी क्रम […]

You May Like

Breaking News