नशे का कारोबार चलाने वाले  श्रीवास दंपत्ति की डेढ़ करोड़ की संपत्ति  पुलिस ने की फ्रीज

 


बिलासपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने नशे का कारोबार करने के आरोपी श्याम श्रीवास और उसकी पत्नी सरोज श्रीवास की ₹1.51 करोड़ से अधिक मूल्य की चल-अचल संपत्ति फ्रीज़ की है।जांच में यह सामने आया कि आरोपी दंपति मादक पदार्थों का संगठित कारोबार चला रहे थे, जिससे अवैध रूप से मोटी कमाई कर रहे थे। इसी आय से उन्होंने ढाबा, फर्नीचर और घरेलू उपकरणों सहित विभिन्न संपत्तियाँ अर्जित कीं।

*संपत्तियों की विस्तृत जानकारी*

जब्त की गई संपत्तियों में ग्राम पांड में 20 डिसमिल कृषि भूमि, उस पर बना पक्का ढाबा भवन, दो-दो आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक फ्रीज़र, सन सुई एलईडी टीवी, तीन कूलर, एक 6 सीटों वाला सोफा सेट, वाटर प्यूरिफायर और एक चिड़ीमार बंदूक शामिल हैं।इन सभी संपत्तियों को एन डी पी एस अधिनियम की धारा 68-F के अंतर्गत फ्रीज़ कर सफ़ेमा विशेष न्यायालय को पुष्टि हेतु भेजा गया है।

    बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब नशे की कमाई से अर्जित कोई भी संपत्ति पुलिस की निगरानी से बाहर नहीं है।घरेलू वस्तुओं से लेकर ज़मीन तक, हर अवैध सम्पत्ति पर अब कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

*आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास*

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि श्याम श्रीवास के विरुद्ध एन डी पी एस व आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं सरोज श्रीवास पर भी एनडीपीएस के मामले पंजीबद्ध हैं। दोनों पूर्व में जेल जा चुके है।

   बिलासपुर पुलिस द्वारा अब तक कुल 15 व्यक्तियों की लगभग ₹5.5 करोड़ मूल्य की संपत्तियाँ सफेमा न्यायालय को भेजी गई हैं।इनमें से 13 लोगों की संपत्ति को सफ़ेंमा कोर्ट द्वारा वैध ठहराया गया है, जबकि एक मामला अभी विचाराधीन है।

इन संपत्तियों में प्लॉट, वाहन, बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट व बीमा पॉलिसियाँ सम्मिलित हैं।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहले अधिकारी पर लगाए गए गंभीर आर्थिक गड़बड़ियों की जांच तो करवा लें फिर उन्हें सेवानिवृति के बाद संविदा नियुक्ति दें,सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों के विरोध को इग्नोर मत कीजिए शहर सरकार के नुमाइंदे

Thu Jun 12 , 2025
उधर बिलासपुर निगम का जोन कमिश्नर बनवा देने का झांसा दे 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला शिवरीनारायण में  गिरफ्तार   : बिलासपुर । नगर निगम बिलासपुर और उसके अधिकारी कर्मचारियों की इन दिनों काफी चर्चा है । एक ही जगह वर्षों से पदस्थ रहते हुए खूब कमाई करने […]

You May Like

Breaking News