
हवाई सुविधाजन संघर्ष समिति ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है यह महत्वपूर्ण है कि भारी बारिश के बावजूद समिति ने 15 और 16 अगस्त को भी अपना महा धारना जारी रखा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने 80 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के पहले बिलासपुर में मोहन भाटा और चकरभाटा दो-दो एयरपोर्ट हुआ करते थे जबकि रायपुर में केवल माना में एक एयरपोर्ट था। देश की आजादी के बाद बिलासपुर को वह महत्व नहीं दिया गया जिसके लिए वह हकदार था ।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि मोहन भाटा का एयरपोर्ट तो बेजा कब्जे के शिकार हो गया है वहीं चकरभाठा का बिलासपुर एयरपोर्ट जो 1988 से यात्री सुविधाओं के लिए संचालित था 1997 98 में एनटीपीसी के सीपत पावर प्लांट के लिए बंद कर दिया गया। क्योंकि एन टी पी सी की प्रस्तावित चिमनी चकरभाटा एयरपोर्ट के 25 किलोमीटर के दायरे में थी। इस आधार पर एक चलते हुए एयरपोर्ट को स्वयं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डीनोटिफाई कर बंद कर दिया। अगर यह एयरपोर्ट उसे समय बंद नहीं हुआ होता तो 2010 के समय जब नए एयरपोर्ट बन रहे थे या पुराने एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा था तभी बिलासपुर एयरपोर्ट का भी विस्तार हो जाता ।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि यह एक विडंबना है कि आजादी के 80 साल बाद भी और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 साल बाद राज्य का दूसरा प्रमुख शहर है एक एयरपोर्ट के लिए तरस रहा है। समिति इसके लिए जन आंदोलन को लगातार चलने के लिए कटिबद्ध है और महा धरना भारी बारिश में भी जारी रहा है। आज की महा भरने में आगमन के क्रम से सर्वश्री रवि बनर्जी अनिल गुलहरे परसराम कैवर्त मनोज श्रीवास संतोष पीपलवा विभूतिभूषण गौतम देवेंद्र सिंह ठाकुर शिरीष कश्यप समीर अहमद बबला महेश दुबे टाटा रोहित तिवारी गोपी राव बद्री यादव प्रतीक तिवारी ऋषिराज सिंह गौतम मजहर खान अमर बजाज साबर अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Aug 16 , 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने संभागवासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सिम्स में शीघ्र ही दूरबीन द्वारा जोड़ की सर्जरी (आर्थ्रोस्कोपी) की अत्याधुनिक सुविधा प्रारंभ की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से […]