
एनटीपीसी सोलापुर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रशासनिक ब्लॉक एवं बालभवन में ध्वजारोहण तथा सीसीआर में केक काटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर टाउनशिप स्थित डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख श्री मोहन वट्टेक्कट ने ध्वजारोहण कर विशाल जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी सोलापुर की उपलब्धियों एवं विभिन्न विभागों के योगदान की सराहना करते हुए सभी को एनटीपीसी व राष्ट्र की प्रगति में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में श्री शुभाशिस बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री हेमंत कुमार शाक्य, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफ.एम.), श्री कन्हैया दास, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्रीमती शैला मोहन, अध्यक्षा, सृजना महिला मंडल, श्री प्रवीण कुमार सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट, सीआईएसएफ सहित सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, सृजना महिला मंडल की सदस्याएं, सीआईएसएफ के जवान, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, टाउनशिप निवासी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा सीआईएसएफ जवानों का मॉक ड्रिल प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, बच्चों एवं सीआईएसएफ के जवानों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
देशभक्ति गीतों से गूंजता परिसर, तिरंगे के रंग में सजा वातावरण और समारोह में उमड़ा उत्साह स्वतंत्रता दिवस की भावना को और अधिक जीवंत कर रहा था। एनटीपीसी सोलापुर में आयोजित यह समारोह देशप्रेम, एकता, कर्तव्यनिष्ठा और उपलब्धियों का उत्सव बनकर सामने आया।


निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Aug 15 , 2026
बिलासपुर । स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान में आज जो कुछ भी हुआ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ । सत्तारूढ़ दल के ही प्रमुख पदाधिकारी के साथ जिस तरह की हरकत जिम्मेदार अधिकारियों ने किया उससे आशंका इस बात की हो रही है कि कही यह पूर्व नियोजित […]