बिलासपुर। दीपावली के समापन के साथ ही अब बिलासपुर में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है। बिलासपुर का प्रसिद्ध तोरवा छठ घाट, जो पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 25 वर्षों से छठ महापर्व का केंद्र रहा है, […]

 मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या ने धनतेरस व दीपावली की क्षेत्रवासियों को दी बधाई बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मनवा, चिसदा, कोकड़ी, आमगांव, बेलपान, भटचौरा आदि ग्राम पंचायत में चल […]

*अपनों को दिवाली का तोहफा* रायपुर। राज्य सरकार ने विभिन्न निगमों / आयोगों और मंडलों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को  कैबिनेट मंत्री  और राज्य मंत्री का दर्जा देने की घोषणा कर दी है ।  देखें सूची

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में दिनांक 14 व 15 अक्टूबर को विद्यार्थियों में निहित आत्मविश्वास को जागृत करने एवं उसे संवर्धित करने हेतु मिसाइल मैन’ व ‘भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति’ डा.ए.पी. जे. अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय सिग्नेचर कार्यक्रम ‘कलाम […]

बिलासपुर। शहर में कुछ प्रभावी लोगों द्वारा मनमाने ढंग से निर्माण कराया जा रहा है । ऐसे लोगों को न निगम की और न ही प्रशासन  डर भय है। व्यापार विहार के एक बड़े होटल के लिए रोड डिवाइडर को तोड़ने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है और अब […]

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने  सराफा उद्योग हित मे की प्रमुख मांग…मुख्यमंत्री बोले…लोकहित से जुड़ा विषय ,जल्द बनेगी नई नीति…दिया सकारात्मक आश्वासन…! विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ कहा…हर क्षेत्र में पारदर्शिता उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि… रायपुर । पंडित […]

शिवरीनारायण । कलेक्टर के साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में हाल ही का एक चर्चित मामला आया। मामला शिवरीनारायण में फरवरी माह में न्यायालयीन निर्णय डिक्री के विरुद्ध तहसील में हुए अवैध विभाजन की रजिस्ट्री का है । जानकारी के मुताबिक आवेदक हेमंत कुमार शर्मा बार बार हो रहे निर्णय और डिक्री […]

 बिलासपुर।शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा आज ” वोट चोर –गद्दी छोड़ ” के तहत आम जनो से फार्म भरे गए , राष्ट्रीय सहसचिव और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी  विजय जांगिड़  भी विशेष रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम के पूर्व सभापति छोटे पार्षद ने विजय जांगिड़  […]

बिलासपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर मंगेली जिले के पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा उमंग सिंघार रतनपुर पहुंचकर मॉ महामॉया के दर्शन किये। इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव, महामॉया ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ,प्रमोद नायक, अभयनारायण राय ,राजेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। उमंग सिंघार […]

रतनपुर थाने में उठाई गिरी का मामला पंजीबद्ध बिलासपुर ।।  रायपुर का रहने वाला सर्राफा व्यापारी किशोर कुमार रावल उठाई गिरी का शिकार हो गया । अंबिकापुर से बस में आते हुए कुछ लोगों ने उसकी 90 लाख रुपए कीमती जेवरात पार कर दिए और रतनपुर में बस से उतरकर […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी