ये देखिये जिनकी बदौलत 12 साल की उपलब्धि बता रहे थे भाजपाई उनकी तस्वीर कार्यक्रम समाप्ति के बाद कहां रखी है किसी को चिंता नहीं

बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत 12 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया इसकी बड़ी उपलब्धि बताने के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा देश भर में प्रदर्शनी लगाई गई थी ।

बिलासपुर में भी राघवेंद्र राव सभा भवन में यह प्रदर्शनी  लगी थी जिसे देखने जिले भर के भाजपाई ,विधायक,मंत्री ,पदाधिकारी सब पहुंचे। प्रदर्शनी समाप्त होने के बाद होर्डिंग्स , कट आउट और बैनर पोस्टर लगाने वालों ने  लापरवाही बरती और कटआउट ,बैनर इधर फेक दिये। भाजपा नेताओं ,कार्यकर्ताओं और संगठन  के लोगो ने भी ध्यान नहीं दिया । देश के प्रधानमंत्री का सम्मान जरूरी है चाहे वह किसी भी पार्टी का हो लेकिन सत्तारूढ़ दल के लोगो की जवाबदारी ज्यादा बनती है मगर भाजपा के नेता ,पदाधिकारी प्रदर्शनी स्थल पर सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का सराफा महा सम्मेलन 28 को बिलासपुर में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होेंगे मुख्य अतिथि

Wed Jun 24 , 2026
बिलासपुर,(CGN 36) छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के इस कार्यकाल का तृतीय वार्षिक आम सभा “सराफा महा सम्मेलन 2026” जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं समस्त इकाईयों द्वारा 28 जून को बिलासपुर में  किया जा रहा है जो सराफा व्यवसाय एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के […]

You May Like

Breaking News