बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा की क्षेत्र क्रमांक 11 की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्र प्रकाश सूर्या ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मल्हार स्थित पातालेश्वर शिव मंदिर और ग्राम कौड़िया के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और विकास के लिए मंगलकामना की। साथ ही, […]

तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)। तखतपुर महामाया मंदिर गेट के पास स्थित फर्नीचर दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपए का शादी के लिए तैयार फर्नीचर जल का राख हो गया। तखतपुर मुख्य मार्ग में टेकु सिंह के लक्ष्मी फर्नीचर में लगभग 11:00 बजे के आसपास उपरी मंजिल में अचानक आग […]

*गया :* बिहार के गया में बड़ी घटना सामने आई है. फायर ब्रिगेड की महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली है. अपने सरकारी क्वार्टर में महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद पहुंची पुलिस में महिला सिपाही का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल […]

*प्रदेश की 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में विशेष आयोजन:आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि के लिए कैदियों को मिला गंगा जल स्नान का अवसर* रायपुर, 25 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल […]

*सुल्तानपुर/आगरा/श्रावस्ती:* यूपी के सुल्तानपुर जिले में सोमवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बिहार निवासी सत्येन्द्रकांत पांडेय, शशिबाला पांडेय और रीता देवी की मौके […]

*वाराणसी।* जिले की कोतवाली थाना अन्तर्गत पंचगंगा घाट पर मंगलवार को नेपाल से काशी घूमने आए राजेश श्रेष्ठ (32) की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। राजेश के साथ आए उसके दोस्तों ने घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची […]

पाटन। पाटन ब्लॉक के नवनिर्वाचित तीन जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। ज्ञातव्य हो कि पाटन में बड़ी संख्या में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार […]

नई दिल्ली । सिक्ख विरोधी दंगा में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दूसरे मामले में उम्र कैद की सजा हुई है।बाप बेटे की हत्या का मामला था। पीड़ित पक्ष ने मौत की सजा मांगी थी। दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला […]

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरो के भ्रष्टाचार और उन पर कार्रवाई  का मुद्दा  सदन में उठा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा के  भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि 6 अफसरों के खिलाफ जांच चल रही है। मुख्यमंत्री […]

बिलासपुर। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा ही काबिज होगा यह तय है क्योंकि 17 सदस्यों में से बहुमत का आंकड़ा 9 सदस्य भाजपा के जीते है । अजा के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दो सदस्य जीत कर आए हैं। बिल्हा एक से राजेश सूर्यवंशी […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी